विज्ञापन

रवीना टंडन की मम्मी के घर चोरी, 25 लाख के गहने गायब, परिवार का भरोसा जीत कर हाथ साफ कर गई केयरटेकर

NDTV को मिली जानकारी के मुताबिक ये महिला साल 2020 में रवीना टंडन की मां के घर आ रही थी. वह मां की देखभाल करने के लिए घर में आया करती थीं. चोरी की घटना के बाद अब उसकी गिरफ्तारी हो चुकी है.

रवीना टंडन की मम्मी के घर चोरी,  25 लाख के गहने गायब, परिवार का भरोसा जीत कर हाथ साफ कर गई केयरटेकर
रवीना टंडन की मां के घर चोरी
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन के परिवार के साथ विश्वासघात और चोरी का एक मामला सामने आया है. टंडन परिवार का भरोसा जीतकर अभिनेत्री की मां के करीब 25 लाख रुपये की कीमत के सोने-हीरे के आभूषण और महंगी घड़ियां चोरी करने के आरोप में जुहू पुलिस ने 47 वर्षीय महिला रशी छाब्रिया को गिरफ्तार किया है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार की गई आरोपी महिला रशी छाब्रिया साल 2020 से टंडन परिवार के संपर्क में थी. वह रवीना टंडन की मां की देखभाल और मदद करने के बहाने अक्सर उनके घर आया-जाया करती थी. इसी दौरान उसने परिवार का पूरा भरोसा जीत लिया था.

तिजोरी तोड़कर उड़ाए गहने और घड़ियां

आरोपी महिला पर आरोप है कि उसने घर में रखी तिजोरी को तोड़कर उसमें रखे सोने और हीरे के कीमती आभूषणों समेत दो बेहद महंगी घड़ियों पर हाथ साफ कर दिया. जब परिवार को तिजोरी से गहने गायब होने का अहसास हुआ तो उन्होंने शुरुआत में रशी छाब्रिया से इस बारे में पूछताछ की. हालांकि उसने पहले खुद पर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया और अनजान बनने का नाटक किया.

यह भी पढ़ें: राज कपूर की पहली हीरोइन की 5 फोटो, नरगिस नहीं किशोर कुमार की दूसरी पत्नी थीं ये

संदेह गहराने पर टंडन परिवार ने जुहू पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने जब मामले की तफ्तीश शुरू की और महिला को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तो सच सामने आ गया. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से चोरी की गई कुछ घड़ियां बरामद कर ली हैं. बाकी के बचे हुए सोने-हीरे के आभूषणों को बरामद करने के लिए जुहू पुलिस आरोपी से आगे की पूछताछ और मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: बॉबी देओल ने क्यों साइन की बंदर? ना ज्यादा पैसे ना फैंसी और बड़े आलीशान सेट फिर क्या थी वजह?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raveena Tandon, Hindi News, Bollywood, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com