विज्ञापन
This Article is From Nov 26, 2019

ड्राइवर की शादी में पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन, Photos हुईं वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) अपने ड्राइवर की शादी में पहुंचीं. उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.

ड्राइवर की शादी में पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन, Photos हुईं वायरल
रवीना टंंडन (Raveena Tandon) की फोटो हुईं वायरल
  • रवीना टंडन अपने ड्राइवर की शादी में पहुंचीं
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है फोटो
  • इस अंदाज में नजर आईं एक्ट्रेस
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) हाल ही में, अपने ड्राइवर की शादी में पहुंचीं. इस दौरान एक्ट्रेस अपने पूरे परिवार के साथ नजर आईं. रवीना टंडन (Raveena Tandon Photos) की शादी के दौरान की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. हर कोई एक्ट्रेस की इस दरियादिली की तारीफ भी कर रहा है. इंटरनेट पर वायरल हो रही रवीना इन तस्वीरों में काफी खूबसूरत लग रही हैं. एक्ट्रेस इस फोटो में पिंक कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं. लोग उनकी फोटो पर खूब कमेंट कर रहे हैं. 

Bigg Boss विनर गौतम गुलाटी को मिला सलमान खान के साथ काम करने का मौका, इस फिल्म में साथ आएंगे नजर


हाल ही में, रवीना टंडन (Raveena Tandon) का एक और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह सुपरस्टार गोविंदा के साथ 'अंखियों से गोली मारे' सॉन्ग पर जबरदस्त अंदाज में डांस कर रही हैं. इस वीडियो में गोविंदा (Govinda) और रवीना अपने पुराने स्टाइल में खूब मस्ती के साथ डांस कर रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'जब चीची और मैं एक बार फिर से स्टेज पर धमाल मचाते हैं.'

सिंचाई घोटाले के नौ केस हुए बंद, अजित पवार को लेकर बॉलीवुड एक्टर ने किया ट्वीट, बोले- कुछ शर्म बची है...

बता दें कि रवीना टंडन (Raveena Tandon) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. समसामयिक मुद्दों पर अपनी राय पेश करने के साथ ही वह अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के बीच भी मौजूदगी दर्ज करवाती हैं. हाल ही में वह 'नच बलिए 9' में बतौर जज नजर आई थीं. वहीं, 'पति पत्नी और वो' की बात करें तो यह फिल्म इसी साल 6 दिसंबर को रिलीज होगी. इसमें कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan), अनन्या पांडे (Ananya Panday) और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे.  

..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raveena Tandon, Raveena Tandon Photos Viral, Raveena Tandon Spots At Her Driver's Marriage, Raveena Tandon Instagram, Raveena Tandon Husband
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com