विज्ञापन

क्या आपने विजय देवरकोंडा की सास देखी? खूबसूरती में नहीं हैं माधुरी- जूही से कम, देख कर कहेंगे- फिल्मों में होती तो बेटी रश्मिका की तरह स्टार होती

इस बीच एक और तस्वीर सामने आई जिसने फैंस का ध्यान खींचा. वो तस्वीर हैं रश्मिका की मां सुमन मंदाना की. तस्वीर में मां के साथ छोटी बेटी शिमन मंदाना भी नजर आ रही हैं.

क्या आपने विजय देवरकोंडा की सास देखी? खूबसूरती में नहीं हैं माधुरी- जूही से कम, देख कर कहेंगे- फिल्मों में होती तो बेटी रश्मिका की तरह स्टार होती
रश्मिका मंदाना की मम्मी भी नहीं हैं किसी हीरोइन से कम
नई दिल्ली:

रश्मिका मंदाना इन दिनों एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं. 26 फरवरी को एक इंटीमेट वेडिंग सेरेमनी में दोनों एक दूजे के हो गए. इस शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. तस्वीरों में विजय और रश्मिका दोनों ही साइथ इंडियन ट्रेडिशनल ब्राइड-ग्रूम के लिबास में बेहद खूबसूरत दिख रहे हैं. इस बीच एक और तस्वीर सामने आई जिसने फैंस का ध्यान खींचा. वो तस्वीर हैं रश्मिका की मां सुमन मंदाना की. तस्वीर में मां के साथ छोटी बेटी शिमन मंदाना भी नजर आ रही हैं. रश्मिका की मां भी उन्हीं की तरह खूबसूरत हैं.

एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सुमन मंदाना

रश्मिका के पिता मदन मंदाना और मां सुमन मंदाना लाइमलाइट से काफी दूर रहते हैं. सोशल मीडिया पर भी दोनों नजर नहीं आते. लेकिन बेटी की शादी के वक्त रश्मिका की मां की झलक सोशल मीडिया पर नजर आई. एक तस्वीर में वह अपनी छोटी बेटी शिमन के साथ एयरपोर्ट के बाहर पोज करती दिख रही हैं. तस्वीर में रश्मिका की मां बेहद खूबसूरत और एलीगेंट दिख रही हैं. उन्होंने पीच कलर की साड़ी पहनी है. मिनिमल मेकअप और ज्वेलरी के साथ उन्होंने बालों को खुला रखा है, जिसमें वह काफी प्यारी लग रही हैं.

फैंस बोले- किसी हीरोइन से नहीं कम

तस्वीर में रश्मिका की छोटी बहन शिमन भी दिख रही है, जो 16 साल की हैं. शिमन में आप रश्मिका की झलक देख सकते हैं. सोशल मीडिया पर लोग इस फोटो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, मां रश्मिका की तरह ही ग्लो कर रही हैं. दूसरे ने लिखा मां तो और भी खूबसूरत हैं. तीसरे यूजर ने लिखा, मां भी किसी हीरोइन से कम नहीं है.

बता दें कि 26 फरवरी को उदयपुर में रश्मिका और विजय ने शादी की.

यह भी पढें:

 'अस्सी' ही नहीं, तापसी पन्नू की इन 8 फिल्मों ने दिखाया समाज को आईना, अमिताभ और शाहरुख के साथ भी दी है हिट, क्या आपने देखी ? 

पाकिस्तानी ड्रामा 'मेरी जिंदगी है तू' की भारत में धूम, जानें कहां देख सकते हैं हानिया आमिर और बिलाल अब्बास के शो का लेटेस्ट एपिसोड

Rajpal Yadav Love Story : आइसक्रीम पार्लर में लड़की को देखते ही दिल हार बैठे थे राजपाल यादव, कॉमेडियन के प्यार में 9 साल छोटी राधा भाभी कनाडा से चली आई थीं भारत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rashmika Mandanna S Mother, Rashmika Mandanna, Rashmika Mandanna Facts, Rashmika Mandanna Mother, Rashmika Mandanna Family
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com