विज्ञापन

रश्मिका मंदाना की 21 की उम्र में 13 साल बड़े एक्टर से हुई थी सगाई, एक साल बाद टूट गया रिश्ता

रश्मिका मंदाना के एक्स मंगेतर साउथ का जाना माना नाम हैं, जिनसे 21 साल की उम्र में 13 साल बड़े एक्टर से एक्ट्रेस को प्यार हुआ था. और दोनों ने शादी कर ली थी.

रश्मिका मंदाना की 21 की उम्र में 13 साल बड़े एक्टर से हुई थी सगाई, एक साल बाद टूट गया रिश्ता
विजय से पहले रश्मिका मंदाना की टूटी थी सगाई
नई दिल्ली:

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी 26 फरवरी को होने वाली है. वहीं कपल ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी शादी का ऐलान कर दिया है, जिसके चलते फैंस उन्हें बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं हम शादी के लेटेस्ट अपडेट दे रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि रश्मिका मंदाना की विजय देवरकोंडा से शादी से पहले एक एक्टर संग सगाई टूट चुकी है. हालांकि आज भी दोनों एक दूसरे की इज्जत करते हैं और अपनी जिंदगी में दोनों आगे बढ़ चुके हैं. 

रश्मिका मंदाना की इनसे हुई थी सगाई

Latest and Breaking News on NDTV

रश्मिका मंदाना से सगाई करने वाले एक्टर और कोई नहीं कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर और डायरेक्टर रक्षित शेट्टी हैं, जिन्होंने कई फिल्मों में काम किया है. इनमें 777 चार्ली से लेकर रिक्की जैसी फिल्मों का नाम शामिल है. 

ये भी पढ़ें- Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding LIVE: रश्मिका-विजय पहुंचे उदयपुर, 24 से 26 फरवरी तक चलेगी VIROSH की शादी

रश्मिका मंदाना से ऐसे हुई थी रक्षित की पहली मुलाकात 

Latest and Breaking News on NDTV

रश्मिका मंदाना और रक्षित शेट्टी की मुलाकात साल 2016 में फिल्म किरिक पार्टी की शूटिंग के दौरान हुई थी. इसके बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और यह जोड़ी कन्नड़ इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल्स की लिस्ट में शुमार हो गए. वहीं 2017 में रश्मिका ने रक्षित से सगाई कर ली. इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं. 

रश्मिका मंदाना और रक्षित शेट्टी के बीच उम्र का फासला 

Latest and Breaking News on NDTV

खास बात यह है कि रश्मिका मंदाना की जब सगाई हुई तो वह केवल 21 साल की थीं और रक्षित उनसे 13 साल बड़े थे यानी 34 साल के. इसके कारण दोनों का रिश्ता काफी चर्चा में रहा. हालांकि सगाई के एक साल बाद दोनों का रिश्ता टूट गया. लेकिन कपल ने कभी अपना रिश्ता टूटने की वजह नहीं बताई और ना ही एक-दूसरे के बारे में गलत बात की. वहीं रश्मिका मंदाना ने कई इंटरव्यू में बताया कि रक्षित उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा थे और रहेंगे और वह उनकी इज्जत करती हैं.  

ये भी पढ़ें- Rashmika-Vijay Wedding: मोबाइल बैन, 100 गेस्ट, इंटरनेशनल एजेंसी दे रही सिक्योरिटी, ऐसी होगी विजय-रश्मिका की शादी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com