विज्ञापन

EXCLUSIVE: रश्मिका और विजय के 36 में से मिलते हैं इतने गुण, कौन किसके लिए रहेगा भाग्यशाली, जानें क्या कहते हैं सितारे

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी होने जा रही है. इस बीच एक एस्ट्रोलॉजर ने रश्मिका और विजय की कुंडली के मुताबिक उन्हें लेकर भविष्यवाणियां की हैं.

EXCLUSIVE: रश्मिका और विजय के 36 में से मिलते हैं इतने गुण, कौन किसके लिए रहेगा भाग्यशाली, जानें क्या कहते हैं सितारे
रश्मिका और विजय के मिलते हैं इतने गुण

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी होने जा रही है. ये दोनों स्टार्स 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. उदयपुर से करीब 25 किलोमीटर दूर अरावली की पहाड़ियों के बीच बनी आईटीसी मोमेंटोस को रश्मिका और विजय ने शादी के लिए चुना गया है. इस बीच एस्ट्रोलॉजर राजकुमार धाकरे ने रश्मिका और विजय की कुंडली के मुताबिक उन्हें लेकर भविष्यवाणियां की हैं. इसके मुताबिक रश्मिका का साथ विजय के लिए काफी शुभ होने वाला है और वह एक्टर के लिए लकी चार्म साबित होंगी. आइए जानते हैं कि दोनों के सितारे क्या कहते हैं.

रश्मिका मंदाना के सितारे

एस्ट्रोलॉजर ने रश्मिका के लिए कहा, वैवाहिक जीवन में किसी भी प्रकार की बहस या विवाद से आपको बचना चाहिए, वरना दाम्पत्य-जीवन कष्टकारी बन सकता है. जितनी मधुरता पारिवारिक जीवन में रखेंगे उतना बेहतर होगा. करियर और परिवार का संतुलन बनाए रखें. ज्योतिष के मुताबिक  सफल दांपत्य जीवन के लिए दोनों को एक दूसरे को समझना होगा. रश्मिका के लिए उन्होंने आगे कहा, 'उन्हें दबाव पसंद नहीं रहेगा, स्वतंत्रता पहली प्राथमिकता और पूर्वाग्रही होना आदि गुण दाम्पत्य जीवन को प्रभावित करेंगे जो वैवाहिक जीवन के लिए शुभ संकेत नहीं है'.

विजय देवरकोंडा के सितारे

एस्ट्रोलॉजर ने बताया, वैवाहिक जीवन के स्थायित्व के लिए वाद विवाद से बचना दोनों के दाम्पत्य जीवन के लिए हितकारी है. दोनों की कुंडलियों में राशि मिल रही है, अनुकूलता बनी रहेगी. फिर भी स्वभाव की आक्रामकता, वर्चस्व कायम करने की जद्दोजहद, हावी होने की चाह दाम्पत्य जीवन को प्रभावित कर रहें हैं. जबकि लड़का कल्पनाशीलता पर ध्यान केंद्रित करेगा.

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के मिलते हैं कितने गुण

अकसर शादी पर लड़का-लड़की के गुण मिलाए जाते हैं. गुणों का काफी महत्व माना जाता है. अब रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बात हो तो आप जानते हैं कि दोनों के 36 में से कितने गुण मिलते हैं? एस्ट्रोलॉजर राजकुमार धाकरे के मुताबिक दोनों के साढ़े 18 गुण मिलते हैं.  

यह भी पढ़ें: रश्मिका के होने वाले एक्टर पति का करण जौहर की फिल्म ने किया करियर चौपट, सात साल से नहीं दे पाया एक भी ब्लॉकबस्टर

क्या है जरूरी संकेत?

ज्योतिष की इन बातों से ये तो साफ है कि दोनों की कुंडलियां मिल रही है और दोनों एक दूसरे से लिए परफेक्ट पार्टनर हैं, लेकिन दोनों को एक दूसरे को समझने की जरूरत होगी. यानी एक दूसरे को प्रायोरिटी पर रखना होगा, तभी उनकी शादीशुदा जिंदगी सही ट्रैक पर चलेगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com