विज्ञापन

रश्मिका के होने वाले एक्टर पति का करण जौहर की फिल्म ने किया करियर चौपट, सात साल से नहीं दे पाया एक भी ब्लॉकबस्टर

विजय देवरकोंडा साउथ की पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं, लेकिन बीते सात साल से वह एक हिट की तलाश में मेहनत कर रहे हैं.

रश्मिका के होने वाले एक्टर पति का करण जौहर की फिल्म ने किया करियर चौपट, सात साल से नहीं दे पाया एक भी ब्लॉकबस्टर
रश्मिका के होने वाले एक्टर पति का करण जौहर की फिल्म ने किया करियर चौपट
नई दिल्ली:

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. 26 फरवरी को साउथ सिनेमा का यह स्टार कपल उदयपुर में सात फेरे लेगा. रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. विजय देवरकोंडा साउथ की पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं, लेकिन बीते सात साल से वह एक हिट की तलाश में मेहनत कर रहे हैं.जी हां, विजय देवरकोंडा यूं तो हर साल फिल्म लेकर आते हैं, लेकिन पिछले सात साल ने वह एक भी हिट नहीं दे पाए हैं. 

ये भी पढ़ें: क्या धुरंधर द रिवेंज को मिले सेंसर सर्टिफिकेट का सच, वायरल कॉपी से फैला कंफ्यूजन

विजय देवरकोंडा की फ्लॉप का सिलसिला

विजय देवरकोंडा की आखिरी हिट टैक्सीवाला था जो साल 2018 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसके बाद डियर कॉमरेड, वर्ल्ड फेमस लवर जैसी फिल्में दीं, लेकिन फ्लॉप सबित हुईं. इसके बाद विजय देवरकोंडा ने बॉलीवुड में किस्मत आजमाने का फैसला किया. वह करण जौहर की फिल्म लाइगर में नजर आए. यह विजय देवरकोंडा के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म साबित हुई. इसके बाद खुशी, द फैमिली स्टार और किंगडम जैसी फ्लॉप फिल्में दीं.

विजय देवरकोंडा की हिट फिल्में

हालांकि जठी रत्नालु और कल्कि  2989 एडी जैसी हिट फिल्मों में कैमियो रोल किया था. बात करें रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की तो इन दोनों की लव स्टोरी साल 2018 में शुरू हुई, जब दोनों ने ‘गीता गोविंदम' में साथ काम किया. उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों का खूब प्यार मिला. इसके बाद दोनों ‘डियर कॉमरेड' में फिर साथ नजर आए. इसके अलावा, वे कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं. हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को सालों तक प्राइवेट रखा, लेकिन अब आखिरकार शादी का ऐलान हो चुका है. शादी के बाद रिसेप्शन भी प्लान किया गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rashmika Mandanna, Vijay Deverakonda, Vijay Deverakonda Flop Film, Vijay Deverakonda Hit Film, Rashmika Mandanna Wedding Menu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com