अभिनेता रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म धुरंधर 2 का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. शनिवार को जारी हुए इस ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन और रणवीर का दमदार अंदाज देखने को मिला. खास बात यह है कि ट्रेलर में उनका डबल अवतार भी दिखाया गया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है. फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. ट्रेलर सामने आते ही कई बॉलीवुड सितारों ने इसकी तारीफ करते हुए अपनी प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया पर साझा कीं.
बॉलीवुड सितारों ने की ट्रेलर की जमकर तारीफ
ट्रेलर रिलीज होने के बाद कई बड़े सितारों ने इसे लेकर उत्साह जताया. अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा कि यह पूरी तरह ‘बीस्ट मोड' में है और बेहद दमदार लग रहा है.

वहीं अभिनेता विक्की कौशल ने भी इसे शेयर करते हुए फिल्म की टीम को पहले से ही बधाई दी. इसी तरह अनिल कपूर ने रणवीर की तारीफ करते हुए कहा कि ट्रेलर में जबरदस्त एनर्जी नजर आ रही है और पूरी टीम को उनकी शुभकामनाएं.

अभिनेता अर्जुन कपूर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म की झलक साझा करते हुए लिखा कि वह इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने भी सोशल मीडिया पर ट्रेलर की जमकर सराहना की.

दमदार एक्शन और जासूसी कहानी

फिल्म धुरंधर 2 की कहानी एक अंडरकवर RAW एजेंट के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका नाम जस्किरत सिंह रंगी है. वह एक खतरनाक आतंकी नेटवर्क को खत्म करने के मिशन पर निकलता है और इसी दौरान कराची के अंडरवर्ल्ड तक पहुंच जाता है.
This is STRATOSPHERIC LEVEL .. @AdityaDharFilms is on a RAMPAGE of REVENGE #Dhurandhar2 https://t.co/UXOO504Xtl
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) March 7, 2026
कहानी में बदले की भावना, एक्शन और जासूसी की कई परतें देखने को मिलेंगी. इस फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है. फिल्म में मुख्य विलेन के रूप में आईएसआई एजेंट मेजर इकबाल का किरदार भी अहम भूमिका निभाता दिखाई देगा.
यह भी पढ़ें: क्या गोविंदा 'बेवफा' हैं? आरोपों के बाद खुद बताया सच, पत्नी सुनीता संग चीटिंग पर बोले- उनकी लॉयल्टी...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं