विज्ञापन
This Article is From Sep 03, 2022

अंबानी परिवार साथ धूमधाम से गणेश उत्सव मनाते नजर आए रणवीर सिंह और दीपिका, देंखें Unseen Video

पूरा देश गणपति का जमकर स्वागत कर रहा है. कोई मोदक खिला ये खास दिन मना रहा है तो कोई झूमकर नाचकर इस दिन को और खूबसूरत बना रहा है.

अंबानी परिवार साथ धूमधाम से गणेश उत्सव मनाते नजर आए रणवीर सिंह और दीपिका, देंखें Unseen Video
अंबानी परिवार साथ मनाया गणेश उत्सव
नई दिल्ली:

पूरा देश गणपति का जमकर स्वागत कर रहा है. कोई मोदक खिला ये खास दिन मना रहा है तो कोई झूमकर नाचकर इस दिन को और खूबसूरत बना रहा है. बता दें कि हाल ही में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अंबानी परिवार में गणेश उत्सव मनाने गए थे जहां से उनके वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रणवीर सिंह जमकर ढोल बजाते दिखाई दे रहे हैं. और झूम झूमकर बप्पा का स्वागत कर रहे हैं. इस दौरान दोनों ने ही एथनिक वियर पहना है. 

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के एक नहीं बल्कि दो वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जा रहे हैं. पहले वीडियो में देखा जा सकता है कि रणवीर सिंह डांस करते दिखाई दे रहे हैं. तो वहीं दूसरे वीडियो में वे ढोल बजाते दिख रहे हैं. इतना ही नहीं वे इस दौरान जमकर डांस भी करते दिखाई देते हैं. बता दें कि दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. 

इस वीडियो को देख एक फैन ने कमेंट करते हुए कहा शुक्र है आज रणबीर ठीक कपड़े पहने कर गए हैं. तो वहीं दूसरे फैन ने कमेंट करते हुए कहा अच्छा है बप्पा के स्वागत में झूमकर डांस कर रहे हैं बाबा. आपको बता दें कि हाल ही में रणवीर सिंह को 67वें फिल्मफेयर अवॉर्ड में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है. उनके लिए यह अवॉर्ड फिल्म 83 के लिए मिला है.

VIDEO: Ganesh Chaturthi 2022: आयुष शर्मा ने फोटोग्राफरों को बांटा प्रसाद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ranveer Singh, Ranveer Singh Video Viral, Deepika Padukone, Ganesh Festival
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com