नेटफ्लिक्स की लेटेस्ट टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट सामने आ गई है. हर बार की तरह इस बार भी कई बड़ी और हिट फिल्में इस लिस्ट में शामिल हैं. लेकिन सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि बॉक्स ऑफिस पर गदर काटने वाली 'धुरंधर: द रिवेंज' मूवी नेटफ्लिक्स यूजर्स की पहली पसंद नहीं है. अक्षय कुमार की हंसाते हंसाते डराने वाली मूवी 'भूत बंगला' भी नंबर वन पर आने से चूक गई है. इसकी जगह एक ऐसी फिल्म टॉप पर है जिसमें लव एंगल से ज्यादा पापा और बेटी की जोड़ी का कमाल दिखाई दे रहा है.
थिएटर के बाद ओटीटी पर भी छाई फिल्म
इस लिस्ट में टॉप पर है ब्लास्ट. 'ब्लास्ट' 2026 की तमिल एक्शन थ्रिलर फिल्म है. जिस से सुभाष के. राज ने डायरेक्टोरियल डेब्यू भी किया है. एजीएस एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म में अर्जुन, अभिरामी और प्रीति मुखुंदन लीड रोल में हैं. फिल्म में अर्जुन और प्रीति मुखुंदन बाप-बेटी के किरदार में नजर आते हैं. इनके अलावा जॉन कोक्केन, विवेक प्रसन्ना, अर्जुन चिदंबरम, दिलीपन और पवन ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं.
फिल्म की कहानी एक ऐसी फैमिली की है, जिसकी लाइफ जिंदगी एक खतरनाक कॉरपोरेट सिंडिकेट की साजिशों से बिखरने लगती है. अगस्त 2025 से फरवरी 2026 के बीच इसकी शूटिंग हुई थी. 28 मई 2026 को रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई और अब नेटफ्लिक्स पर भी खूब पसंद की जा रही है. ब्लास्ट फिल्म ने 18 करोड़ के बजट में 76 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था
नेटफ्लिक्स टॉप 10 में किस फिल्म का कौन-सा नंबर?
नेटफ्लिक्स की ताजा रैंकिंग में 'ब्लास्ट' पहले नंबर पर है. दूसरे नंबर पर 'राजा शिवाजी', तीसरे पर 'वॉयसमेल्स फॉर इसाबेल', चौथे पर 'भूत बंगला', पांचवें पर 'धुरंधर: द रिवेंज', छठे पर 'लिटिल ब्रदर', सातवें पर 'मां बहन', आठवें पर 'कारा', नौवें पर '29' और दसवें स्थान पर 'हसबैंड्स इन एक्शन' ने जगह बनाई है. इस लिस्ट से साफ है कि इस बार दर्शकों ने सिर्फ बड़े नामों या हॉरर-एक्शन फिल्मों को ही नहीं पसंद किया है. इसकी जगह दमदार कहानी और इमोशनल एलिमेंट्स से जुड़ी कहानी को पसंद किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं