विज्ञापन

झंडू बाम झंडू बाम पीड़ा हारी बाम, किस सिंगर ने गाया था ये क्लासिक जिंगल? रेडियो के दौर में इस बात का ध्यान रख बनाए जाते थे ऐड

भारत में कई ऐसे एडवर्टाइजमेंट रहे हैं जिनके प्रोडक्ट के साथ-साथ जिंगल्स भी लोगों के जहन में बस गए. इन जिंगल्स की सबसे बड़ी खासियत यह थी कि इन्हें इस तरह तैयार किया जाता था कि प्रोडक्ट का नाम सीधे लोगों के दिमाग में बैठ जाए.

झंडू बाम झंडू बाम पीड़ा हारी बाम, किस सिंगर ने गाया था ये क्लासिक जिंगल? रेडियो के दौर में इस बात का ध्यान रख बनाए जाते थे ऐड
कविता कृष्णमूर्ति की आवाज से सदाबहार बना झंडू बाम का जिंगल
Social Media
नई दिल्ली:

एक दौर था जब रेडियो पर बजने वाले ऐड सिर्फ किसी प्रोडक्ट का प्रचार नहीं करते थे, बल्कि लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन जाते थे. कई जिंगल ऐसे थे जिन्हें सुनते ही लोग खुद-ब-खुद गुनगुनाने लगते थे. 'झंडू बाम... झंडू बाम, पीड़ा हारी बाम' भी उन्हीं यादगार जिंगल्स में से एक है. आज भी अगर कहीं इसकी धुन सुनाई दे जाए तो पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर इस सुपरहिट जिंगल को अपनी आवाज किस सिंगर ने दी थी? इसका जवाब जानकर शायद आप भी हैरान रह जाएंगे.

झंडू बाम जिंगल किस सिंगर ने गाया था?

अगर आप अब तक इस आवाज को नहीं पहचान पाए हैं तो आपको बता दें कि 'झंडू बाम... पीड़ा हारी बाम' जिंगल को अपनी आवाज मशहूर सिंगर कविता कृष्णमूर्ति ने दी थी. दिलचस्प बात ये है कि सिर्फ यही नहीं, बल्कि 'वॉशिंग पाउडर निरमा...' जैसा एक और सुपरहिट जिंगल भी उन्होंने ही गाया था. हाल ही में कविता कृष्णमूर्ति ने बताया कि रेडियो के दौर में जिंगल गाने का तरीका फिल्मी गानों से बिल्कुल अलग होता था. यहां सबसे ज्यादा ध्यान इस पर दिया जाता था कि प्रोडक्ट का नाम लोगों के दिमाग में बैठ जाए और ऐड खत्म होने के बाद भी लोग उसे गुनगुनाते रहें.

जिंगल्स ने दिलाई बड़ी पहचान

कविता कृष्णमूर्ति के मुताबिक, ऐड जिंगल्स गाना उनके करियर का अहम हिस्सा रहा. इन रिकॉर्डिंग्स के दौरान उन्हें कई बड़े म्यूजिक डायरेक्टर्स के साथ काम करने का मौका मिला. यही अनुभव आगे चलकर उनके लिए बॉलीवुड का दरवाजा खोल गया. फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग शुरू होने से पहले ही वो विज्ञापन जगत में अपनी खास पहचान बना चुकी थीं.

आज भी म्यूजिक की दुनिया में हैं एक्टिव

कविता कृष्णमूर्ति आज भी संगीत से जुड़ी हुई हैं. साल 1999 में उन्होंने मशहूर वायलिन वादक एल. सुब्रमण्यम से शादी की थी. दोनों ने मिलकर बेंगलुरु में सुब्रमण्यम एकेडमी ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स की शुरुआत की, जहां नए कलाकारों को संगीत की ट्रेनिंग दी जाती है. इसके अलावा वो समय-समय पर भारत और विदेशों में लाइव कॉन्सर्ट भी करती हैं. यही वजह है कि दशकों पहले गाए गए उनके जिंगल्स आज भी लोगों की यादों में वैसे ही बसे हुए हैं, जैसे पहली बार सुनने पर थे.

यह भी पढ़ें: नेटफ्लिक्स की सबसे बड़ी सीरीज, 4 दिन में मिले 31 मिलियन व्यूज, 8 एपिसोड ने दुनियाभर के कंटेंट को पछाड़ा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Zandu Balm, Kavita Krishnamurthy, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com