हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है. आज यूट्यूब पर तकरीबन हर हफ्ते हरियाणवी सॉन्ग रिलीज हो रहे हैं और फैन्स के दिलों पर राज कर रहे हैं. दमदार बीट्स, खालिस देसी अंदाज और कलाकारों की अलग पहचान इन गानों को तेजी से वायरल बना रही है. अमित सैनी रोहतकिया का नया गाना 'खप्पर भरनी' भी ऐसा ही गाना है, जो यूट्यूब पर हिट्स की आंधी लेकर आया है. फैन्स धड़ाधड़ इस गाने को सुन रहे हैं, लाइक कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में तारीफों की बौछार भी कर रही हैं. गाने को रिलीज हुए चंद घंटे हुए हैं और खप्पर भरनी का जलवा म्यूजिक लवर्स के सिर चढ़ कर बोलने लगा है.
खप्पर भरनी को मिले छप्पर फाड़ हिट्स
30 जून 2026 को रिलीज हुआ 'खप्पर भरनी' अमित सैनी रोहतकिया की नई पेशकश है. इस गाने को अमित सैनी रोहतकिया ने अपनी आवाज देने के साथ कंपोज भी किया है. इसके बोल कन्होरियाला ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक डीजे स्काई ने तैयार किया है. वीडियो में फिजा चौधरी नजर आ रही हैं और इसे डायरेक्ट किया है अमीत चौधरी ने. गाने के बोल और देसी स्टाइल दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं. जिसकी वजह से सिर्फ एक ही दिन में इस गाने को लगभग एक मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. जब तक आप ये खबर पढ़ें तब तक व्यूज की संख्या और भी ज्यादा हो सकती है. कमाल की बात ये है कि सिर्फ एक ही दिन में या यूं कहें कि चौबीस घंटे से भी कम में गाने ने ये हिट्स हासिल किए हैं. ये हरियाणवी गाना जी म्यूजिक हरियाणवी पर रिलीज हुआ है.
9.5 हजार लाइक्स और 1700 से ज्यादा कमेंट्स
गाने को दर्शकों का अच्छा एंगेजमेंट भी मिला है. रिलीज के लगभग एक दिन के भीतर वीडियो पर 9.5 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. जबकि 1700 से ज्यादा कमेंट्स किए जा चुके हैं. कमेंट सेक्शन में फैंस खुलकर अमित सैनी रोहतकिया की तारीफ करते नजर आए. एक यूजर ने लिखा कि अमित सैनी टॉप पर है. एक ने लिखा की ये बंदा लीजेंड है. एक ने कहा कि कुछ तो जादू है भाई जी की आवाज में, तभी तो लाखों लोगों के दिलों पर राज करते हैं. कई लोगों ने गाने के 100 मिलियन और 200 मिलियन व्यूज तक पहुंचने की भी उम्मीद जताई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं