रणधीर कपूर ( Randhir Kapoor)
नई दिल्ली:
कोरोना वायरस से संक्रमित मशहूर अभिनेता रणधीर कपूर ( Randhir Kapoor) को कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. मुंबई के उपनगरीय इलाके में स्थित कोकिलाबेन अस्पताल में अभिनेता रणधीर कपूर ( Randhir Kapoor) का उपचार किया जा रहा है.
कोकिलाबेन अस्पताल के चिकित्सक संतोष शेट्टी ने बताया " रणधीर कपूर ( Randhir Kapoor) को अस्पताल में कोविड-19 उपचार के लिए भर्ती कराया गया. उनकी स्थिति स्थिर है, चिंता की कोई बात नहीं है."
बता दें कि रणधीर कपूर ( Randhir Kapoor) फिल्म निर्माता और अभिनेता राजकपूर के सबसे बड़े पुत्र हैं. पिछले एक साल के अंतराल में उनके दोनों छोटे भाइयों ऋषि कपूर (67) और राजीव कपूर (58) का निधन हो गया.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Randhir Kapoor, Randhir Kapoor News, Randhir Kapoor Health News, Covid 19