पिंकू, बबली, चिंटू, गुड्डू, पप्पू- ऐसे बहुत से निक नेम्स हैं जो इंडियन पेरेंट्स अपने बच्चों को दे देते हैं. और, घर पर उन्हें इसी नाम से पुकारा जाता है. आम लोगों में तो ये वाकई आम बात है. लेकिन सिताराई दुनिया को देखकर लगता है कि उनके निक नेम्स कुछ खास होते होंगे. उन्हीं की तरह स्टाइलिश और टशन वाले. लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि बड़े बड़े फिल्मी सितारों के निक नेम भी उतने ही फनी या क्यूट हैं जितने आम लोगों के बच्चों के होते हैं. राज कपूर के बेटों के निक नेम्स पर खुद उनके बेटों ने एक कार्यक्रम में बात की. जिसका फुटेज अब वायरल हो रहा है.
क्या हैं राज कपूर के बेटों के निक नेम्स?
राज कपूर के 5 बच्चों में तीन बेटे शामिल हैं. तीनों फिल्मी दुनिया में काम कर चुके हैं. उनके तीनों बेटों के नाम हैं रणधीर कपूर, ऋषि कपूर और राजीव कपूर. इन तीनों के ऑफिशियल नेम जितने लाजवाब हैं. घर का नाम यानी कि निक नेम उतने ही फनी है. एक प्रोग्राम में खुद ऋषि कपूर और रणधीर कपूर ने अपने नाम बताए. टिफ नेट नाम के इंस्टाग्राम हैंडल ने एक पुराना वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में अनुपम खेर, रणधीर कपूर और ऋषि कपूर नजर आ रहे हैं. ऋषि कपूर इस वीडियो में बताते हैं कि उनके घर का नाम चिंटू है. उन्हें बीच में रोककर रणधीर कपूर कहते हैं कि उनका नाम डब्बू है और राजीव कपूर का नाम चिंपू है. ऐसे फनी नाम रखकर हमसे पता नहीं किस बात का बदला लिया. ये बात सुनकर सभी हंस पड़ते हैं. तब अनुपम खेर बताते हैं कि उनका निक नेम बिट्टू है.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
मम्मी को कहा सॉरी
इसी दौरान ऋषि कपूर ने फिल्म मेरा नाम जोकर से जुड़ा किस्सा भी शेयर किया. उन्होंने बताया कि मम्मी ने फिल्म में काम करने पर कहा था कि पढ़ाई डिस्टर्ब न हो तो वो फिल्मों में काम कर सकते हैं. जिस पर ऋषि कपूर हंसते हुए कहते हैं मम्मी सॉरी मेरा नाम जोकर करता या न करता पढ़ाई पर उसका कोई असर नहीं पड़ने वाला था. उन्होंने बताया कि वो फिल्म में रोल की बात सुन ऑटोग्राफ बनाने की प्रैक्टिस करने लगे थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं