विज्ञापन

फुलेरा से सीधे चंडीगढ़ पहुंचे पंचायत के विकास, रोज सरदाना के साथ कर रहे थ्रिलर फिल्म की शूटिंग

पंचायत 5 का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है. इसी बीच प्राइम वीडियो की वेब सीरीज के विकास शुक्ला यानी चंदन रॉय को लेकर बड़ी खबर आ गई है. चंदन रॉय की अगली फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है.

फुलेरा से सीधे चंडीगढ़ पहुंचे पंचायत के विकास, रोज सरदाना के साथ कर रहे थ्रिलर फिल्म की शूटिंग
पंचायत के विकास कर रहे थ्रिलर मूवी की शूटिंग
Instagram
नई दिल्ली:

पंचायत 5 का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है. इसी बीच प्राइम वीडियो की वेब सीरीज के विकास शुक्ला यानी चंदन रॉय को लेकर बड़ी खबर आ गई है. चंदन रॉय की अगली फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है. वह थ्रिलर मूवी में एक्ट्रेस रोज सरदाना के साथ नजर आने वाले हैं. फिल्म की शूटिंग चंडीगढ़ में शुरू हो चुकी है. फिल्म में दो अलग-अलग अभिनय पृष्ठभूमि के कलाकार एक साथ दिखाई देंगे, जबकि इसकी कहानी और किरदारों को फिलहाल पर्दे के पीछे रखा गया है.

पंचायत के विकास बनेंगे थ्रिलर का हिस्सा

चंदन रॉय को वेब सीरीज पंचायत में विकास के किरदार से खास पहचान मिली. गांव की सादगी, दोस्ती और रोजमर्रा की जिंदगी के बीच उनके सहज अभिनय ने दर्शकों का दिल जीता है. पंचायत के जरिए उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ी है. अब एक थ्रिलर फिल्म में उनका जुड़ना उनके अभिनय करियर का नया पड़ाव माना जा रहा है. इस फिल्म में उनका किरदार कैसा होगा, इसे लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

rose sardana

रोज सरदाना भी निभाएंगी अहम भूमिका

फिल्म में रोज सरदाना भी एक अहम भूमिका में नजर आएंगी. एक्ट्रेस को आखिरी बार जेसी लीवर के साथ फिल्म 'इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ जॉम्बीज' में देखा गया था. इस आगामी थ्रिलर का निर्देशन गौरव सरन कर रहे हैं. फिल्म का निर्माण वेस्टा वंडर मोशन पिक्चर्स के बैनर तले किया जा रहा है. टीम ने चंडीगढ़ में शूटिंग शुरू कर दी है.

फिलहाल फिल्म के नाम, कहानी, अन्य कलाकारों और रिलीज डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है. हालांकि, चंदन रॉय और रोज़ सरदाना की इस नई जोड़ी को एक थ्रिलर में देखना दर्शकों के लिए दिलचस्प होने वाला है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Panchayat, Chandan Roy, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com