भोजपुरी सिनेमा के स्टार अरविंद अकेला कल्लू और अभिनेत्री यामिनी सिंह की फिल्म ‘प्यार का देवता' इन दिनों चर्चा में है. फिल्म का नया रोमांटिक गाना ‘सरक जाता पेट से पिया' रिलीज होते ही दर्शकों के बीच छा गया है. करीब 6 घंटे पहले रिलीज हुए इस गाने को लेकर सोशल मीडिया और यूट्यूब पर खूब चर्चा हो रही है. गाने में कल्लू और यामिनी की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. वहीं, प्रियंका सिंह की सुरीली आवाज ने इसमें रोमांस का रंग और गहरा कर दिया है. गाने के बोल, संगीत और दोनों कलाकारों का अंदाज दर्शकों को पसंद आ रहा है.
कल्लू और यामिनी की दिखी शानदार केमिस्ट्री
‘सरक जाता पेट से पिया' की शुरुआत यामिनी सिंह के रोमांटिक अंदाज से होती है. वह अपनी अदाओं से अरविंद अकेला कल्लू को रिझाती नजर आती हैं. इसके बाद दोनों कलाकारों के बीच प्यार भरी नोकझोंक और रोमांटिक पल देखने को मिलते हैं. गाने में दोनों की जोड़ी काफी खूबसूरत लग रही है. कल्लू और यामिनी की केमिस्ट्री गाने को खास बना रही है. इस गाने को अरविंद अकेला कल्लू और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है. इसका संगीत ओम झा ने तैयार किया है, जबकि इसके बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं. गाने को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है.
फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार
फिल्म ‘प्यार का देवता' का निर्माण साई शृंगार बैनर तले किया गया है. इसके निर्माता संजय कुमार सिंह हैं. फिल्म में अरविंद अकेला कल्लू और यामिनी सिंह के अलावा नूर तूबा, देव सिंह, समर्थ चतुर्वेदी और सपना सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म के संगीत की जिम्मेदारी ओम झा ने संभाली है. इसके गीतकार प्यारे लाल यादव ‘कवि जी', श्याम देहाती, यादव राज, फनिंदर राव, आशुतोष तिवारी और संतोष राजा हैं. फिल्म के अलग-अलग गानों को कई गायकों ने अपनी आवाज दी है. ‘सरक जाता पेट से पिया' के रिलीज होने के बाद अब दर्शकों को फिल्म के बाकी गानों और इसकी सिनेमाघरों में रिलीज का इंतजार है.
ये भी पढ़ें: AI ने बनाया राम गोपाल वर्मा का डिजिटल क्लोन, बोले- अब मरने के बाद भी रहूंगा जिंदा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं