विज्ञापन

पवन सिंह का पहला गाना, ओढ़निया वाली 29 साल पहले हुआ था रिलीज, यूट्यूब पर करोड़ों में व्यूज, क्या आपने सुना ?

पवन सिंह सिंगर- एक्टर हैं. वह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं. उन्होंने 1990 के दशक में अपने संगीत करियर की शुरुआत की और बाद में 'रंगली चुनरिया तोहरे नाम' (2007) फिल्मों में डेब्यू किया.

पवन सिंह का पहला गाना, ओढ़निया वाली 29 साल पहले हुआ था रिलीज,  यूट्यूब पर करोड़ों में व्यूज, क्या आपने सुना ?
पवन सिंह का पहला गाना 29 साल पहले हुआ था रिलीज
नई दिल्ली:

पवन सिंह सिंगर- एक्टर हैं. वह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं. उन्होंने 1990 के दशक में अपने संगीत करियर की शुरुआत की और बाद में 'रंगली चुनरिया तोहरे नाम' (2007) फिल्मों में डेब्यू किया. 2008 में उनके गाने लॉलीपॉप लागेलू के रिलीज होने के बाद उन्हें काफी लोकप्रियता मिली. भोजपुरी सिनेमा में अपने काम के अलावा पवन सिंह ने हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं की फिल्मों और प्रस्तुतियों के लिए भी गाने रिकॉर्ड किए हैं.  हालांकि हम आज बात करने जा रहे हैं पवन सिंह के पहले गाने के बारे में जो उस दौर में खूब पसंद किया गया था. 

पवन सिंह (Power Star Pawan Singh) कहलाते हैं. उन्हें उनके दमदार गानों और आवाज के लिए जाना जाता है. उनके कई गानों पर सोशल मीडिया और यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज हैं. उनके गाने लॉलीपॉप लागेलू (Lollipop Lagelu),  राते दिया बुताके (Raate Diya Butake),  ले लो पुदीना, नथुनिया पागल कईले बा, छलकता हमरो जवनिया  जैसे गाने यंगस्टर्स के बीच खूब लोकप्रिय है.  

कौन सा है वो गाना
पवन सिंह का पहला आधिकारिक हिट भोजपुरी गाना "ओढ़निया वाली" 1997 में रिलीज हुआ था. उस समय उनकी उम्र लगभग 11 साल थी. उस समय उनकी उम्र महज 11 साल थी. उन्होंने लगभग 9 साल की उम्र से ही स्थानीय गांवों में गाना शुरू कर दिया था.   इसके बोल अशोक शिवपुरी ने लिखे थे, और संगीत अजीत सिंह व पवन सिंह ने दिया था.  यह गाना टी सीरीज हमार भोजपुरी पर है. जहां इस पर करोड़ों में व्यूज आए हैं. 
  
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pawan Singh First Song, Pawan Singh Songs, Pawan Singh Hit Songs, Odhaniya Wali Se, Odhaniya Wali Se Song Facts
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com