विज्ञापन

Ramayana Box Office Collection Day 19: 19 वें दिन 64% गिरी रामायण की कमाई, फिर भी 1000 करोड़ क्लब से कुछ कदम दूर

Ramayana box office collection Day 19: नितेश तिवारी की रामायण बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने 19 दिनों में भारत में 955.45 करोड़ रुपये नेट कमा लिए हैं. हालांकि तीसरे सोमवार को कमाई में 64 फीसदी की गिरावट आई, फिर भी रणबीर कपूर और यश की यह फिल्म 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने से सिर्फ 44.55 करोड़ रुपये दूर है.

Ramayana Box Office Collection Day 19: 19 वें दिन 64% गिरी  रामायण की कमाई, फिर भी 1000 करोड़ क्लब से कुछ कदम दूर
Ramayana box office collection Day 19: 1000 करोड़ के कल्ब में शामिल होने से पहले कमाई में आई कमी
youtube
नई दिल्ली:

Ramayana box office collection Day 19: नितेश तिवारी की फिल्म रामायणम् का पहला पार्ट 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था, और तब से बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. तीसरे वीकेंड में शानदार कमाई करने के बाद फिल्म की कमाई में तीसरे सोमवार को बड़ी कमी देखी गई है. इसके बावजूद रणबीर कपूर और यश की यह फिल्म 1000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के बेहद करीब पहुंच गई है. फिल्म को इस बड़े मुकाम तक पहुंचने के लिए अब सिर्फ 45 करोड़ रुपये की और कमाई करनी है.

रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Ramayana box office collection)

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने भारत में अब तक करीब 955 करोड़ रुपये नेट की कमाई कर ली है. 5 नवंबर 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म को दिवाली के मौके का बड़ा फायदा मिला और इसकी शुरुआत शानदार रही. तीसरे हफ्ते के वीकडेज में फिल्म की कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी, लेकिन वीकेंड आते ही कलेक्शन में फिर उछाल देखने को मिला. इसी वजह से फिल्म अब 1000 करोड़ रुपये के बड़े आंकड़े के बेहद करीब पहुंच गई है. फिल्म की कमाई में सबसे ज्यादा फायदा इसके हिंदी वर्जन का रहा है, जबकि दूसरी भाषाओं में रिलीज किए गए डब्ड वर्जन भी अच्छी कमाई कर रहे हैं.

रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन Day 19

रिलीज के 19वें दिन रामायण ने भारत में लगभग 12.70 करोड़ रुपये नेट का कलेक्शन किया. हालांकि 18वें दिन के मुकाबले फिल्म की कमाई में करीब 64 फीसदी की गिरावट देखने को मिली. दिनभर में देशभर में फिल्म के करीब 15,690 शो चले. हिंदी वर्जन ने सबसे ज्यादा 9.25 करोड़ रुपये की कमाई की और ये फिल्म की कमाई का सबसे बड़ा हिस्सा रहा. हिंदी में फिल्म के13,439 शो लगाए गए थे.

वहीं, मलयालम वर्जन ने 1.50 करोड़ रुपये, कन्नड़ वर्जन ने 85 लाख रुपये, तमिल वर्जन ने 80 लाख रुपये और तेलुगु वर्जन ने 30 लाख रुपये का कलेक्शन किया. इन कमाई के साथ रामायण का भारत में कुल नेट कलेक्शन बढ़कर 955.45 करोड़ रुपये हो गया है. अब फिल्म 1000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने से सिर्फ 44.55 करोड़ रुपये दूर है.

ये भी पढ़ें: Ramayana Box Office Collection Day 12: दूसरे सोमवार 'रामायणम्' की कमाई को लगा झटका, फिर भी रणबीर कपूर की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ये आंकड़ किया पार

रामायण: पार्ट 1 की स्टारकास्ट और पार्ट 2 रिलीज डेट

रामायण: पार्ट 1, जिसे इंटरनेशनल मार्केट में Ramayana: Rise of a Legend के नाम से भी रिलीज किया गया है, निर्देशक नितेश तिवारी की दो पार्ट्स में बनी फिल्म का पहला पार्ट है. ये फिल्म हिंदू महाकाव्य रामायण पर आधारित है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आए हैं, जबकि साई पल्लवी ने माता सीता की रोल निभाया है. वहीं यश ने रावण का दमदार किरदार निभाया है. इसके अलावा फिल्म में रवि दुबे लक्ष्मण, रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा, लारा दत्ता रानी कैकेयी, अरुण गोविल राजा दशरथ और काजल अग्रवाल मंदोदरी की भूमिका में दिखाई दिए हैं. फिल्म के पहले पार्ट को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है. अब फैंस इसकी दूसरी किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 'रामायण: पार्ट 2' 2027 में रिलीज होने वाली है, जिसमें राम और रावण के बीच महायुद्ध की कहानी को बड़े पैमाने पर दिखाया जाएगा.

फिल्म से जुड़े कुछ फैक्ट्स

रामायण: पार्ट 1 को नमित मल्होत्रा और यश ने Prime Focus Studios और Monster Mind Creations के बैनर तले किया है. फिल्म के शानदार विजुअल इफेक्ट्स DNEG और ReDefine ने तैयार किए हैं, जिनकी वजह से इसकी काफी तारीफ हो रही है. फिल्म के संगीत की जिम्मेदारी दो दिग्गज संगीतकारों, ऑस्कर विजेता हंस जिमर और ए.आर. रहमान ने संभाली है. दोनों की जोड़ी ने फिल्म के बैकग्राउंड स्कोर और म्यूजिक को खास बना दिया है. वहीं, फिल्म के निर्माताओं ने बता दिया है कि 'रामायण: पार्ट 2' दिवाली 2028 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यानी दर्शकों को राम और रावण के बीच होने वाले महायुद्ध को बड़े पर्दे पर देखने के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com