विज्ञापन

4000 करोड़ की 'रामायण' का ट्रेलर रिलीज डेट आई सामने, जानिए कब और कहां देख पाएंगे

रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर 4000 करोड़ रुपये की 'रामायण' का पहला ट्रेलर 30 जुलाई को रिलीज होगा. करीब 4 मिनट 15 सेकंड के इस ट्रेलर में श्रीराम से लेकर रावण तक कई बड़े किरदारों की पहली झलक देखने को मिलेगी.

4000 करोड़ की 'रामायण' का ट्रेलर रिलीज डेट आई सामने, जानिए कब और कहां देख पाएंगे
खत्म हुआ रामायण के ट्रेलर का इंतजार, दो दिन बाद पर्दे पर दिखेंगे नए जमाने की राम-सीता
NDTV

Ramayana Part 1 trailer: रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी और सनी देओल की फिल्म ‘रामायण पार्ट 1' के ट्रेलर को लेकर लगातार चर्चा बनी हुई है. मेकर्स लगातार ट्रेलर को लेकर अपडेट दे रहे हैं. बीते दिनों ‘रामायण' का ट्रेलर रिलीज भी होने वाला था, लेकिन खास कारण की वजह से ट्रेलर की रिलीज को टालना पड़ा. अब ‘रामायण' के ट्रेलर को लेकर नया अपडेट सामने आया है. नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का ट्रेलर अब और कैसे आने वाला है, इसका खुलासा हो गया है. 

ये भी पढ़ें: बंटवारा 1947 के एक सीन में शबाना आजमी के साथ हुआ कुछ ऐसा, ट्रेलर रिलीज पर बोलीं- 'सनी ने मुझे बेटे की तरह बचाया'

कहां जाएगा रामायण का ट्रेलर

रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण' का ट्रेलर 30 जुलाई को सुबह 4.15 बजे आएगा. इतना ही नहीं  ट्रेलर हॉलीवुड फिल्म स्पाइडर-मैन ब्रैंड न्यू डे के साथ दिखाया जाएगा. मार्वल यूनिवर्स की यह फिल्म 30 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म की शुरुआत या इंटरवल में ‘रामायण' और 'एवेंजर्स डूम्सडे' का ट्रेलर दिखाया जाएगा. इसके साथ ही यह भी बताया है कि दोनों फिल्मों के ट्रेलर का रन टाइम कितना होगा. ‘रामायण' का ट्रेलर 4 मिनट 15 सेकंड का होगा. जबकि 'एवेंजर्स डूम्सडे' का ट्रेलर 2 मिनट 28 सेकंड का होगा. 

फिल्म के बारे में 

हालांकि अभी तक ट्रेलर को लेकर ‘रामायण' के मेकर्स की ओर से किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. आपको बता दें कि ‘रामायण' में रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी मुख्य भूमिकाओं में हैं. इसका निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है और संगीत ऑस्कर विजेता हैं. ज़िमर और ए.आर. रहमान ने दिया है. ‘रामायण' को शुरुआत से ही दुनिया भर के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है. यह फिल्म कई भाषाओं में रिलीज होगी, जिसमें एक खास अंग्रेजी संस्करण भी शामिल होगा. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramayana, Ramayana Film, Ramayana Ranbir Kapoor, Ramayana Trailer, Ramayana Trailer Release Date
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com