विज्ञापन

प्रोड्यूसर होने के बावजूद क्यों राम नहीं रावण बने यश? रामायणम् के 4000 करोड़ बजट का खोला राज

एक्टर यश ने रामायणम् के बजट से लेकर रावण के रोल को चुनने पर रिएक्शन दिया और बताया कि क्यों प्रोड्यूसर होने के बावजूद वह राम नहीं बने. 

प्रोड्यूसर होने के बावजूद क्यों राम नहीं रावण बने यश? रामायणम् के 4000 करोड़ बजट का खोला राज
रामायणम् के बजट और रावण के किरदार पर बोले यश
नई दिल्ली:

रणबीर कपूर की रामायणम् पार्ट 1 दीवाली 2026 में रिलीज होने को तैयार है. हालांकि फिल्म की चर्चा काफी समय से है क्योंकि इसका बजट 4000 करोड़ रुपए बताया जा रहा है. वहीं हाल ही में इसका दिल्ली और विदेश में ट्रेलर लॉन्च किया गया, जिसके चलते फिल्म एक बार सुर्खियों में आ गई. लेकिन हाल ही में शो आप की अदालत में एक्टर यश, जो रामायणम् के प्रोड्यूसर और रावण के किरदार को भी निभा रहे हैं. उन्होंने फिल्म के 4000 करोड़ बजट पर रिएक्शन दिया. जबकि उन्होंने यह भी बताया कि प्रोड्यूसर होने के बावजूद उन्होंने राम की बजाय क्यों रावण का किरदार निभाना पसंद किया. 

4000 करोड़ के बजट पर यश ने कही ये बात

मैं आपकी कन्फ्यूजन दूर करना चाहता हूं. 4,000 करोड़ रुपये की लागत वाली इस दो-भागों वाली फिल्म को हॉलीवुड में भी रिलीज किया जा रहा है. इस लागत में प्रमोशन का बजट भी शामिल है. हॉलीवुड में इसी तरह से प्लानिंग की जाती है. वहां प्रमोशन का बजट फिल्म के बजट से भी ज्यादा होता है क्योंकि इसे दुनिया भर में रिलीज किया जाता है. 'रामायण' और 'टॉक्सिक' दोनों को ही ग्लोबल फिल्मों के तौर पर पेश किया गया है. 

ये भी पढ़ें- शादी में दुल्हन के दिल का हाल बताता ये 25 साल पुराना गाना, सोनाली बेंद्रे की मासूमियत और अल्का याग्निक की आवाज

राम को छोड़ रावण का यश ने क्यों चुना रोल

बेहद कम लोग जानते हैं कि यश रामायणम् के प्रोड्यूसर भी हैं. जबकि फिल्म में रणबीर कपूर राम और वह रावण का किरदार निभा रहे हैं. लेकिन इस किरदार को चुनने को लेकर उन्होंने कहा, राम का भलाई दिखाने के लिए रावण की बुराई भी काफी है. मुझसे अच्छा कोई दिखा नहीं सकता सर और उसके बाद है कि जब मैं अच्छा हूं और मैं अच्छाई करूंगा तो मुझे वहां पर भी उतना ही कॉन्फिडेंस है कि मुझसे अच्छा भी कोई नहीं दिखेगा. लेकिन इस फिल्म में सिचुएशन की जरुरत है कि कैसे मारे. तभी है ना रामायण. रामायण में है कि वह मर नहीं सकता. उसके पास सब है. उसके बाद प्रभु श्रीराम उसे हराते हैं. 

रामायण पर बनी फिल्में फ्लॉप होने पर कही ये बात

यश ने आगे कहा, स्टोरी से नहीं होता है. रामायण के बारे में हर एक का अपना इमैजिनेशन है. बचपन में मैं रामायण के बारे में दादाजी से सुनता था और मैंने सीरियल और फिल्में देखीं. फिल्मों में आप एंटरटेनमेंट और धार्मिक मूल्यों के बीच एक अच्छा संतुलन होना चाहिए. यह एक ऐसी कहानी है जो इतने सालों से चली आ रही है. मेरे पार्टनर नमित मल्होत्रा ​​इसे तैयार करने के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं. अगर फ़िल्म अच्छी होगी, तो लोग आशीर्वाद देंगे.

रामायणम् के बारे में 

नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित और नमित मल्होत्रा द्वारा प्रोड्यूस की गई रामायणम् में राम के रोल में रणबीर कपूर, सीता के रोल में साई पल्लवरी, लक्ष्मण के रोल में रवि दुबे और रावण के रोल में यश नजर आ रहे हैं. जबकि दूसरे पार्ट में हनुमान के रोल में सनी देओल नजर आएंगे. फिल्म का पहला पार्ट 6 नवंबर 2026 में विदेशों में और भारत में 8 नवंबर 2026 को रिलीज होगी. 

ये भी पढ़ें- अवधी भाषा का ठेठ देहाती गीत, 44 साल बाद भी हेमलता बाली की आवाज देती सुकून, हिंदी सिनेमा कल्ट क्लासिक गाना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ravana, Yash, Ramayana, Ramayana Budget, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com