विज्ञापन
This Article is From Jun 09, 2024

साउथ स्टार राम चरण ने शुरू की ‘गेम चेंजर’ के फाइनल शेड्यूल की शूटिंग, पढ़ें फिल्म को लेकर लेटेस्ट अपडेट

तेलुगु स्टार राम चरण अपनी अपकमिंग राजनीतिक एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘गेम चेंजर' की शूटिंग के अंतिम चरण की शूटिंग के लिए शनिवार को आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी पहुंचे.

साउथ स्टार राम चरण ने शुरू की ‘गेम चेंजर’ के फाइनल शेड्यूल की शूटिंग, पढ़ें फिल्म को लेकर लेटेस्ट अपडेट
गेम चेंजर के अंतिम शेड्यूल की शूटिंग शुरू
नई दिल्ली:

तेलुगु स्टार राम चरण अपनी अपकमिंग राजनीतिक एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘गेम चेंजर' की शूटिंग के अंतिम चरण की शूटिंग के लिए शनिवार को आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी पहुंचे. फिल्‍म में राम चरण के साथ सुनील और नवीन चंद्रा भी इसमें महत्वपूर्ण सहायक भूमिकाएं निभाते नजर आएंगे. फिल्म में कियारा आडवाणी जयराम और अंजलि भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. सूत्रों ने कहा कि फिल्म के राजमुंदरी शेड्यूल में राम चरण के हिस्से की शूटिंग पूरी होने की उम्मीद है. इसके बाद उनके हैदराबाद में कुछ दिनों के लिए शूटिंग करने की उम्मीद है.

बताया जा रहा है कि फिल्म के अंतिम दृश्यों को जून के अंत या जुलाई की शुरुआत में फिल्माया जा सकता है. फिल्‍म में राम चरण की भूमिका पूरी होने के बाद निर्देशक एस शंकर के पास बाकी की शूटिंग पूरी करने के लिए लगभग 20-25 दिन होंगे. जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्‍म जल्‍द ही रिलीज हो सकती है.

240 करोड़ रुपये के अनुमानित बजट से बनी 'गेम चेंजर' का निर्देशन प्रसिद्ध निर्देशक एस शंकर ने किया है. फिल्‍म में स्‍टार राम चरण तीन भूमिकाओं में नजर आएंगे, जो फिल्म की कहानी में एक और रहस्य जोड़ देगा. अपने प्रोडक्शन एक्सीलेंस के लिए मशहूर दिल राजू श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस के बैनर तले इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं.

राम चरण और कियारा आडवाणी अभिनीत फिल्‍म 'गेम चेंजर' अपने पहले लुक से ही चर्चा में है. तेलुगु पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म का पहला गाना राम चरण के जन्मदिन पर लॉन्च किया गया था. इस गाने के रिलीज होते ही लोगों ने इसे काफी पसंद किया. 'जरगंडी' गाने में कियारा आडवाणी और राम चरण के डांस मूव्स जबरदस्‍त हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Game Changer, Ram Charan, Kiara Advani, Game Changer Film Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com