पुष्पा 2 सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के छोटे भाई अल्लू सिरीश 6 मार्च को अपनी मंगेत्तर नयनिका रेड्डी से शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. वहीं हाल ही में शादी की रस्में शुरु हो गई हैं, जो अल्लू हाउस में चल रही हैं. बीते दिन अल्लू सिरीश ने सोशल मीडिया पर अपनी पेल्ली कोड़ुकू सेरेमनी की तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए. वहीं मेहमानों की लिस्ट में न्यूलीमैरिड कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का नाम भी शामिल है.
रश्मिका-विजय हुए अल्लू सिरीश की शादी की रस्मों में शामिल

26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने वाले रश्मिका और विजय सेलिब्रेशन में शामिल हुए. जहां उन्होंने दूल्हे राजा के साथ तस्वीरें खिंचवाई. फोटो में रश्मिका के पुष्पा फिल्म के को स्टार अल्लू अर्जुन को भी पोज देते हुए देखा जा सकता है, जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि पेल्ली कोड़ुकू आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में मनाई जाने वाली एक रस्म है. यह हल्दी सेरेमनी जैसा ही होता है, जहां दूल्हा दुल्हन को शादी से पहले हल्दी लगाई जाती है.



ये भी पढ़ें- Holi Song: 1 बिलियन से ज्यादा यूट्यूब व्यूज वाला 9 साल पुराना होली का गाना, जो आज भी है सुपरहिट
राम चरण और उनकी पत्नी भी हुई रस्म में शामिल

रश्मिका-विजय के अलावा अल्लू अर्जुन के खास दोस्त राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला भी अल्लू सिरीश की शादी की रस्मों का हिस्सा बनीं. इसकी तस्वीरें खुद एक्टर ने इंस्टाग्राम और एक्स पर शेयर कीं, जो वायरल हो रही हैं.

6 मार्च को होगी अल्लू अर्जुन के भाई की शादी
अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू सिरीश ने एक्स पर शादी का ऐलान किया था. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, नयनिका और मैं परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में एक इंटिमेट वेडिंग 6 मार्च को करने वाले हैं. लेकिन हम 2 मार्च को अल्लू स्टूडियो में तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के साथ अपना प्री-वेडिंग रिसेप्शन सेलिब्रेट करने के लिए एक्साइटेड हैं.”
ये भी पढ़ें- 24 कैरेट सोने की कीमत हुई एक लाख 62 हजार के पार, रश्मिका-विजय की शादी की जूलरी देख कहेंगे सोने की खान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं