पुष्पा यानी साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू सिरीश की शादी हो गई है. पिछले दिनों शादी की रस्मों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं. वहीं अब अल्लू सिरीश की पत्नी नयनिका रेड्डी के साथ फर्स्ट वेडिंग फोटो खूब चर्चा में हैं. इतना ही नहीं पुष्पा यानी अल्लू अर्जुन अपनी रियल लाइफ श्रीवल्ली के साथ न्यूली मैरिड कपल के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. इसके अलावा अन्य तस्वीरों में एक्टर राम चरण पत्नी उपासना कामिनेनी के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं.
अल्लू सिरीश की शादी की पहली फोटो

सोशल मीडिया पर एक्टर रामचरण ने न्यूली मैरिड कपल अल्लू सिरीश और नयनतिका रेड्डी के साथ फोटो शेयर की है, जिसमें उनकी मां और पत्नी उपासना कामिनेनी पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि राम चरण नंगे पैर कपल के साथ पोज देते दिख रहे हैं.

अल्लू अर्जुन का भी परिवार के साथ वीडियो वायरल
अल्लू अर्जुन का भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह भाई अल्लू सिरीश और नयनतिका रेड्डी के साथ अपनी फैमिली के साथ पोज देते हुए दिख रहे हैं. इस फोटो में सभी ट्रैडिशनल लुक में नजर आ रहे हैं.
कौन हैं अल्लू अर्जुन की 'श्रीवल्ली'
जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा रेड्डी हैं, जिनके साथ हाल ही में उनकी शादी को 15 साल पूरे हो गए हैं. कपल की लव स्टोरी की बात करें तो कहा जाता है कि अल्लू अर्जुन एक शादी समारोह में अमेरिका गए थे, जहां उनकी पहली मुलाकात पत्नी स्नेहा से हुई. पहली ही नजर में वह स्नेहा की सादगी और खूबसूरती पर फिदा हो गए थे. उस समय वह उनसे उनका नंबर नहीं ले पाए, लेकिन बाद में किसी तरह उनका नंबर हासिल किया और फिर दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई. धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदली. हालांकि शुरुआत में स्नेहा के पिता कंचरला चंद्रशेखर रेड्डी इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन बाद में वह मान गए. परिवार की सहमति से दोनों ने 6 मार्च 2011 को शादी की. कपल के दो बच्चे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं