Happy Raksha Bandhan: 11 अगस्त को देशभर में रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाएगा. राखी (Rakhi 2022) के दिन बहन भाई की कलाई पर राखी बांधती है और उसकी मंगल कामना करती है. इस तरह रक्षा बंधन का त्योहार भाई-बहन के रिश्ते का प्रतीक है. रक्षा बंधन (Raksha Bandhan 2022 Date Time) का त्योहार हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है. राखी के इस खास मौके पर कई मशहूर शायरों ने कलम चलाई है. उन्होंने इस त्योहार और भाई-बहन के रिश्ते को लेकर कई शेर लिखे हैं. ऊर्दू की इस मशहूर शायरी के जरिये भी मैसेज भेजकर बहन भाई एक दूसरे को बधाई दे सकते हैं. इस शायरी में रक्षा बंधन के त्योहार भाई-बहन के रिश्ते की गहराई को पिरोया गया है.
रक्षा बंधन शायरी (Raksha Bandhan Shayari)
किसी के जख्म पर चाहत से पट्टी कौन बांधेगा
अगर बहनें नहीं होंगी तो राखी कौन बांधेगा
मुनव्वर राना
बहन की इल्तिजा मां की मोहब्बत साथ चलती है
वफा-ए-दोस्तां बहर-ए-मशक्कत साथ चलती है
सय्यद जमीर जाफरी
जिंदगी भर की हिफाजत की कसम खाते हुए
भाई के हाथ पे इक बहन ने राखी बांधी
अज्ञात
बहनों की मोहब्बत की है अज्मत की अलामत
राखी का है त्यौहार मोहब्बत की अलामत
मुस्तफा अकबर
आस्था का रंग आ जाए अगर माहौल में
एक राखी जिंदगी का रुख बदल सकती है आज
इमाम आजम
बहन का प्यार जुदाई से कम नहीं होता
अगर वो दूर भी जाए तो गम नहीं होता
अज्ञात
या रब मिरी दुआओं में इतना असर रहे
फूलों भरा सदा मिरी बहना का घर रहे
अज्ञात
याद आई जब मुझे 'फ़रहत' से छोटी थी बहन
मेरे दुश्मन की बहन ने मुझ को राखी बाँध दी
एहसान साकिब
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
VIDEO: स्वतंत्रता दिवस पर कार्तिक आर्यन के साथ देखिए जय जवान, सिर्फ NDTV इंडिया पर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं