विज्ञापन
This Article is From Aug 15, 2019

Raksha Bandhan: राखी पर इमोशनल हुईं सारा अली खान, क्यूट फोटो शेयर कर जताया भाई के लिए प्यार

Raksha Bandhan: सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने राखी के मौके पर अपने प्यारे भाई इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) के साथ अपनी बचपन की फोटो शेयर की.

Raksha Bandhan: राखी पर इमोशनल हुईं सारा अली खान, क्यूट फोटो शेयर कर जताया भाई के लिए प्यार
Raksha Bandhan: राखी के मौके पर सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने शेयर की फोटो
  • राखी के मौके पर सारा अली खान ने शेयर की बचपन की तस्वीर
  • इब्राहिम अली खान के साथ फोटो शेयर कर किया खास वादा
  • सारा अली खान की फोटो सोशल मीडिया पर हुई वायरल
नई दिल्ली:

Raksha Bandhan: रक्षाबंधन के खास मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने भी अपने प्यारे भाई इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) के साथ अपनी बचपन की फोटो शेयर की. फोटो शेयर करते हुए सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने उन्हें बेस्ट भाई बताते हुए उन्हें जिंदगीभर परेशान करने और उनकी खिंचाई करने का वादा किया है. रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) के मौके पर पोस्ट हुई सारा अली खान (Sara Ali Khan) और इब्राहिम अली खान की यह फोटो देखने में काफी क्यूट लग रही है. 

जावेद अख्तर ने पहलू खान केस के फैसले पर साधा निशाना, कहा- जिम्मेदार अफसर बर्खास्त हो...

राखी (Rakhi) के मौके पर सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'मेरे छोटे भाई को राखी की ढेर सारी बधाइयां. आज तुम्हें, तुम्हारा मुझे पैसे देना, मेरे साथ खेलना और मुझे गले लगाना बहुत याद कर रही हूं. मैं तुम्हें हमेशा परेशान करने का, जबरदस्ती तुम्हारा सारा खाना खाने का तुम्हें हमेशा प्यार करने का वादा करती हूं.'

Pehlu Khan Case: पहलू खान केस में कोर्ट के फैसले से भड़कीं स्वरा भास्कर, बोलीं- शर्मनाक...अंधकार युग

बता दें कि सारा अली खान (Sara Ali Khan) फिल्मों में आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर भी छा गई हैं. आए दिन सारा अली खान की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है. सारा अली खान जल्द ही फिल्म 'लव आजकल 2 (Love Aajkal 2)' और 'कुली नंबर 1 (Coolie No. 1)' के जरिए पर्दे पर नजर आने वाली हैं. जहां 'लव आजकल 2' में एक्ट्रेस कार्तिक आर्यन के साथ दिखाई देंगी, तो वहीं 'कुली नंबर 1' में वरुण धवन के साथ नजर आने वाली हैं. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sara Ali Khan, Rakshan Bandhan, Ibrahim Ali Khan, Rakhi, Raksha Bandhan 2019, Sara Ali Khan Photo, Sara Ali Khan Photo With Ibrahim Ali Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com