विज्ञापन
This Article is From Aug 20, 2022

राजू श्रीवास्तव की बेटी को इस वजह से मिला था राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार, बॉलीवुड में बड़ा नाम हैं अंतरा, PHOTOS वायरल

राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा श्रीवास्तव ने 2018 की फिल्म 'वोडका डायरीज' से बतौर एक्ट्रेस डेब्यू किया था.

राजू श्रीवास्तव की बेटी को इस वजह से मिला था राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार, बॉलीवुड में बड़ा नाम हैं अंतरा, PHOTOS वायरल
राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा की फोटोज वायरल
नई दिल्ली:

बीते दिनों कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को जिम में वर्कआउट करते हुए दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया. राजू श्रीवास्तव का फिलहाल दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा है. कॉमेडियन को अस्पताल में भर्ती हुए कुछ दिन हो चले हैं, पर अब तक वे होश में नहीं आए हैं. देशभर में लोग उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं. इस मुश्किल की घड़ी में राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा और बेटी अंतरा लगातार पिलर बनकर उनके साथ खड़ी नजर आ रही हैं. राजू श्रीवास्तव के परिवार को यकीन है कि वे मौत से जंग जीतकर ही लौटेंगे. और उन्हें लौटना ही होगा क्योंकि वे एक वॉरियर और साहसी बेटी के पिता जो हैं. 

जी हां, आपको जानकर हैरानी होगी कि राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा ने मात्र 12 साल की उम्र में ही अपनी वीरता का परिचय दिया था. 12 साल की छोटी उम्र में अपनी मां और घर को चोरों से बचाकर अंतरा ने वीरता पुरस्कार अपने नाम किया था. हुआ यूं था कि एक बार राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा और बेटी अंतरा घर में अकेली थीं, तभी उनके घर में चोर घुस आए. चोर ने उनकी मां शिखा को बंदूक की नोंक पर रख लिया. ऐसे में जब अंतरा वहां पहुंची तो उन्होंने फ़ौरन बेडरूम में जाकर अपने पिता और पुलिस को फोन किया और खिड़की से वॉचमैन को आवाज लगाकर पुलिस बुलाने को कहा. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और चोरों को पकड़ पाई. इस बहादुरी और सूझबूझ के लिए अंतरा को 2006 में राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार मिला था. 

राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा श्रीवास्तव ने 2018 की फिल्म 'वोडका डायरीज' से बतौर एक्ट्रेस डेब्यू किया था. बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर वे 'फुल्लू', 'पलटन', 'द जॉब', 'पटाखा' और 'स्पीड डायल' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. 

VIDEO: फराह खान दिखीं परिवार के साथ मौज-मस्ती करती

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raju Srivastava, Raju Srivastava Daughter Photos, Raju Srivastava Daughter Antara Srivastava, Antara Srivastava Viral Photos, Antara Srivastava Instagram, राजू श्रीवास्तव के बेटी की तस्वीरें, Antara Srivastava Age
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com