विज्ञापन

प्रेमानंद महाराज को पहले ही हो चुका था राजपाल यादव के संकट का आभास! दो महीने पहले दी थी ये नसीहत

राजपाल यादव तिहाड़ जेल में हैं और आज उनकी जमानत की याचिका पर सुनवाई होने वाली है. इस बीच प्रेमानंद महाराज से मुलाकात का उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है.

प्रेमानंद महाराज को पहले ही हो चुका था राजपाल यादव के संकट का आभास! दो महीने पहले दी थी ये नसीहत
राजपाल यादव और प्रेमानंद महाराज की मुलाकात का पुराना वीडियो
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव (Rajpal Yadav) की तिहाड़ जेल से रिहाई की संभावनाएं बढ़ रही हैं. इस मामले में आज यानी कि 12 फरवरी को सुनाई होने वाली है. राजपाल यादव को इस मुसीबत के समय में हर तरफ से मदद मिल रही है. इसी बीच उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से चर्चा में आया है. दिसंबर 2025 में राजपाल यादव वृंदावन में प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) से मिले थे. अब लोग इस मुलाकात के वीडियो को दोबारा देखकर कमेंट कर रहे हैं कि महाराज जी को शायद पहले से ही आने वाली मुश्किल का अहसास था. वीडियो में राजपाल यादव मुस्कुराते हुए महाराज के पास पहुंचते हैं. प्रेमानंद महाराज पूछते हैं, 'ठीक हो?' राजपाल जवाब देते हैं, “आज ठीक हैं.” यह सुनकर महाराज हंस पड़ते हैं और कहते हैं कि राजपाल जी भारतवासियों को लगातार हंसाते और मनोरंजन करते रहते हैं, जो बहुत अच्छी बात है.

यह भी पढ़ें: राजपाल यादव की मदद के लिए ब्यूटी सर्विसेज देने वाली कंपनी ने निकाली ये तरकीब, कोई फिल्म या म्यूजिक वीडियो नहीं बल्कि दिया ये काम

इसके बाद राजपाल यादव अपने गुरु श्री पंडित देव प्रभाकर जी शास्त्री का जिक्र करते हैं, जो 2020 में ब्रह्मलीन हुए थे. उन्होंने बताया कि 1999 में उन्हें दीक्षा मिली और गुरुजी के साथ विश्व कल्याण के लिए सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग, महारुद्र यज्ञ और अन्य अनुष्ठान किए गए. वे कहते हैं कि खुद अभिनय करते रहे लेकिन गुरुजी के साथ जुड़े रहे.

प्रेमानंद महाराज ने तब जीवन की सच्चाई पर गहन बात कही. उन्होंने कहा, “जीवन का असली फायदा यही है कि मन भगवान से जुड़ा रहे. जीवन में विपत्तियां, दुख, अपनों से बिछड़ना और ऐसे हालत आती है कि जीना मुश्किल हो जाता है. आर्थिक परेशानियां, रिश्तों में दिक्कतें इन सबमें सिर्फ भगवान ही साथ देते हैं. अच्छे समय में लोग हाथ मिलाते हैं, लेकिन मुसीबत में आते देखकर किनारा कर लेते हैं, डरते हैं कि कहीं कुछ कह न दें. इसलिए भगवान का नाम जपो, स्मरण करते रहो, जीवन को आनंद से भर दो. हर मुश्किल से लड़ना सीखो, कभी हार मत मानो.”

यह भी पढ़ें: राजपाल यादव को इस फिल्म ने बनाया दीवालिया, 14 साल पहले हुआ था 10 करोड़ 62 लाख का नुकसान

राजपाल यादव भावुक होकर बोले, “आपको देखकर पूरा यकीन हो गया कि ईश्वर हैं. मैं बहुत कुछ कहना चाहता था, लेकिन अब कुछ बोल नहीं पा रहा.”

यह वीडियो भजन मार्ग यूट्यूब चैनल पर अवेलेबल है, जहां हाल के कमेंट्स में लोग लिख रहे हैं कि महाराज जी ने इतने प्यार से समझाया क्योंकि उन्हें राजपाल पर आने वाली परेशानी का पहले से आभास था. एक यूजर ने कहा, “आज जेल में हैं, भगवान उनकी रक्षा करें.” दूसरे ने लिखा, “आर्थिक मुसीबत के कारण जेल गए, लेकिन महाराज जी ने पहले ही हिम्मत बनाए रखने की सलाह दी थी.”

लेखक के बारे में
img
उर्वशी नौटियाल
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Premanand Maharaj, Rajpal Yadav, Rajpal Yadav Premanand Youtube, Rajpal Yadav Bail, Rajpal Yadav Bail News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com