विज्ञापन

Rajpal Yadav Bail Hearing: राजपाल यादव को हो सकती है 2 साल की सजा? अगर देना पड़ा जुर्माना तो चुकानी होगी दोगुनी रकम? क्या कहता है कानून?

Rajpal Yadav Case Update: राजपाल यादव के चेक बाउंस मामले में जेल में हैं. उन्होंने जमानत के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. इस पर 12 फरवरी को सुनवाई हुई लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली. अब अगली सुनवाई 16 फरवरी को होनी है.

Rajpal Yadav Bail Hearing: राजपाल यादव को हो सकती है 2 साल की सजा?  अगर देना पड़ा जुर्माना तो चुकानी होगी दोगुनी रकम? क्या कहता है कानून?
राजपाल यादव को मिलेगी राहत?
Social Media
नई दिल्ली:

Rajpal Yadav Bail Hearing: राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में हैं. दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार (12 फरवरी) को उनकी अंतरिम जमानत की अर्जी पर सुनवाई की लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली. अदालत ने कहा कि भले ही सहानुभूति हो, लेकिन कानून को अपना रास्ता अपनाना पड़ेगा. राजपाल यादव को पहले ही सरेंडर करने का आदेश दिया गया था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. दूसरे आदेश के बाद ही वे जेल पहुंचे. दिल्ली हाई कोर्ट ने राजपाल यादव से कहा कि कोर्ट को हमदर्दी हो सकती है, लेकिन कानून को अपना काम करना चाहिए. 

कोर्ट ने कहा कि वह पहले के कोर्ट ऑर्डर के बावजूद सरेंडर करने में नाकाम रहे और दूसरे ऑर्डर के बाद ही उन्होंने ऐसा किया. इस पर यादव के वकील ने उन्हें अपने बड़े भाई की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए अंतरिम बेल मांगी. वकील ने कोर्ट को भरोसा दिलाया कि बाकी रकम तुरंत जमा कर दी जाएगी और कहा कि फिल्म इंडस्ट्री के सदस्यों और दूसरों ने फाइनेंशियल मदद की है. इसके बाद भी कोर्ट ने राजपाल यादव को लेकर नर्म रवैया अपनाने को तैयार नहीं था.

यह भी पढ़ें: प्रेमानंद महाराज को पहले ही हो चुका था राजपाल यादव के संकट का आभास! दो महीने पहले दी थी ये नसीहत

इस मामले में एनडीटीवी ने सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट ऋतुपर्ण उनियाल से बात की. उन्होंने इस मामले पर ज्यादा जानकारी देते हुए बताया, इस तरह के केस में सजा की बात करें अधिकतम 2 साल तक की जेल हो सकती है या चेक में लिखी रकम का दोगुना तक जुर्माना भी लगा सकता है या दोनों भी किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: राजपाल यादव के बड़े भाई ने बताया- जेल जाने से पहले एक्टर ना रोए ना गिड़गिड़ाए, कहा था भैया चिंता मत करना- Exclusive

ऋतुपर्ण ने राजपाल यादव की जमानत को लेकर जानकारी दी कि अगर राजपाल कोई पेमेंट प्लान (यदि विपक्षी को मंजूर हो) या कोई समझौता विपक्षी के साथ कर लें या वे पूरा अमाउंट कोर्ट में जमा करा दें तो उन्हें जमानत मिल सकती है. बता दें कि उन्हें ट्रायल कोर्ट द्वारा सिर्फ 6 महीने की सजा सुनाई गई है. अब उनकी जमानत याचिका पर 16 फरवरी यानी सोमवार को सुनवाई होनी है.

यह भी पढ़ें: राजपाल यादव का पूरा नाम क्या है? कितनी शादी और कितने बच्चे, पढ़ें कॉमेडियन के बारे में हर सवाल का जवाब

किन स्टार्स ने की राजपाल यादव की मदद?

राजपाल यादव की मदद और उनके सपोर्ट में आए सितारों की बात करें तो सोनू सूद, गुरु रंधावा, मीका सिंह, गुरमीत चौधरी, अजय देवगन, सलमान खान, अनूप जलोटा, अनीस बज्मी, प्रियदर्शन, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, वरुण धवन और तमाम सेलेब्स ने साथ दिया है. अब देखना होगा कि राजपाल यादव को 16 फरवरी को जमानत मिलती है या नहीं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com