विज्ञापन

राजपाल यादव के वकील ने कोर्ट से कहा- फिल्म इंडस्ट्री से मिल रहा सपोर्ट, तुरंत चुका देंगे पैसा

बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव इन दिनों एक पुराने चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में सजा काट रहे हैं. दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को उनकी अंतरिम जमानत की अर्जी पर सुनवाई की.

राजपाल यादव के वकील ने कोर्ट से कहा- फिल्म इंडस्ट्री से मिल रहा सपोर्ट, तुरंत चुका देंगे पैसा
राजपाल यादव के वकील ने कोर्ट से कहा- फिल्म इंडस्ट्री से मिल रहा सपोर्ट

बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव इन दिनों एक पुराने चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में सजा काट रहे हैं. दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को उनकी अंतरिम जमानत की अर्जी पर सुनवाई की. अदालत ने कहा कि भले ही सहानुभूति हो, लेकिन कानून को अपना रास्ता अपनाना पड़ेगा. राजपाल यादव को पहले ही सरेंडर करने का आदेश दिया गया था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. दूसरे आदेश के बाद ही वे जेल पहुंचे. दिल्ली हाई कोर्ट ने राजपाल यादव से कहा कि कोर्ट को हमदर्दी हो सकती है, लेकिन कानून को अपना काम करना चाहिए. 

कोर्ट ने क्या कहा

कोर्ट ने कहा कि वह पहले के कोर्ट ऑर्डर के बावजूद सरेंडर करने में नाकाम रहे और दूसरे ऑर्डर के बाद ही उन्होंने ऐसा किया. यादव के वकील ने उन्हें अपने बड़े भाई की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए अंतरिम बेल मांगी. वकील ने कोर्ट को भरोसा दिलाया कि बाकी रकम तुरंत जमा कर दी जाएगी और कहा कि फिल्म इंडस्ट्री के सदस्यों और दूसरों ने फाइनेंशियल मदद की है.

क्या है मामला

यह मामला 2010 का है, जब राजपाल ने अपनी फिल्म 'अता पता लापता' के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स से करीब 9 करोड़ रुपये उधार लिए थे. चेक दिए, लेकिन वे बाउंस हो गए. इसके बाद उन्हें 6 महीने की सजा सुनाई गई. कोर्ट ने 4 फरवरी तक सरेंडर करने को कहा, लेकिन वे नहीं माने. 5 फरवरी को आखिरकार तिहाड़ जेल में हाजिर हुए. अब वे अपनी बड़ी भाई की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए अंतरिम जमानत मांग रहे हैं.

इन सितारों ने किया सपोर्ट

उनके वकील ने अदालत को बताया कि बाकी रकम जल्द जमा कर दी जाएगी. फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग मदद के लिए आगे आए हैं, जैसे सलमान खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और मीका सिंह. वकील ने कहा कि ये लोग आर्थिक सहायता दे रहे हैं. राजपाल की दूसरी पत्नी राधा ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि परिवार मुश्किल समय से गुजर रहा है, लेकिन उम्मीद है कि सब ठीक हो जाएगा.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com