विज्ञापन

राजपाल यादव जेल से रिहा होने के लिए चुकाने जा रहे इतने करोड़, कैसे होगा सेटलमेंट ?

Rajpal Yadav Bail Hearing: राजपाल यादव को जमानत पर रिहा होने के लिए कीमत चुकानी होगी. देखना होगा कि आज उनके हक में फैसला आता है या नहीं.

राजपाल यादव जेल से रिहा होने के लिए चुकाने जा रहे इतने करोड़, कैसे होगा सेटलमेंट ?
राजपाल यादव रिहा होने के लिए चुकाएंगे कीमत?
Social Media
नई दिल्ली:

Rajpal Yadav Bail Hearing: राजपाल यादव इस वक्त तिहाड़ जेल में बंद हैं और दिल्ली हाईकोर्ट में आज यानी 16 फरवरी को उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई बस शुरू होने ही वाली है. इस बीच सोर्सेज से खबर मिली है कि राजपाल कोर्ट में करीब ढाई करोड़ रुपये जमा करेंगे. इनमें से 75 लाख रुपये जमा करा दिए गए हैं और अब एक करोड़ 75 लाख रुपये जमा करवाने हैं. इसके बाद ही उनकी जमानत की सूरत बनेगी. बता दें कि एनडटीवी ने सुप्रीम कोर्ट के वकील ऋतुपर्ण उनियाल से भी इस मामले में खास बातचीत की थी उनका कहना था कि कोर्ट इस तरह के मामलों में रिकवरी पर फोकस करता है.

12 फरवरी को कोर्ट ने नहीं दी थी राहत

कोर्ट ने राजपाल यादव को अपनी कमिटमेंट ना निभाने पर कड़ी फटकार लगाई. अदालत ने कहा कि राजपाल यादव जेल में इसलिए हैं क्योंकि उन्होंने अपने वादे का सम्मान नहीं किया. जज ने सुनवाई के दौरान राजपाल यादव के वकीलों से कहा कि कम से कम दो दर्जन बार यादव ने अदालत में कहा था कि वे पैसे चुकता करेंगे, लेकिन हर बार वे असफल रहे. 12 फरवरी को राजपाल यादव के वकील ने कोर्ट  में कहा था कि वे पैसे भरने को तैयार हैं लेकिन मामला बेल तक नहीं पहुंचा था. अब सबकी निगाहें आज होने वाली सुनवाई पर टिकी हैं.

यह भी पढ़ें: Rajpal Yadav ने किया कोर्ट का अपमान? किस तरह का क्राइम होता है चेक बाउंस मामला? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

राजपाल यादव की मदद को आई इंडस्ट्री

राजपाल यादव के सरेंडर के बाद से फिल्म इंडस्ट्री से लेकर दूसरी हस्तियों तक ने एक्टर को सपोर्ट किया. सबसे पहले सोनू सूद मदद के लिए आगे आए थे और अभी हाल में बॉक्सर विजेंदर सिंह ने भी राजपाल यादव की मदद की अपील की थी. इनके अलावा सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन, गुरमीत चौधरी, अनूप जलोटा, गुरु रंधावा, मीका सिंह समेत तमाम लोग उनकी मदद के लिए आएग आए. इतना ही नहीं यस मैडम की सीईओ ने तो अपनी ब्रैंड के लिए एक कमर्शियल ऑफर कर दिया था और दूसरी ब्रांड्स से भी ऐसा करने की अपील की थी. डायरेक्ट प्रियदर्शन भी राजपाल की मदद के लिए आगे आए थे. 

यह भी पढ़ें: राजपाल यादव को हो सकती है 2 साल की सजा? अगर देना पड़ा जुर्माना तो चुकानी होगी दोगुनी रकम? क्या कहता है कानून?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com