विज्ञापन

फर्जी एफिडेविट के चक्कर में भी जेल जा चुके हैं राजपाल यादव, बैंक ने सील कर दी थी पुश्तैनी प्रॉपर्टी

राजपाल यादव का कठिन दौर पहली बार नहीं आया है. इससे पहले भी वो ऐसे मुश्किल हालात का सामना कर चुके हैं. इससे पहले भी उन्होंने दो बार जेल की हवा खाई है.

फर्जी एफिडेविट के चक्कर में भी जेल जा चुके हैं राजपाल यादव, बैंक ने सील कर दी थी पुश्तैनी प्रॉपर्टी
पहले भी दो बार जेल जा चुके हैं राजपाल यादव

आज राजपाल यादव को लोग एक शानदार कॉमेडियन और बेहतरीन एक्टर के तौर पर जानते हैं. उनकी टाइमिंग, मासूम चेहरा और अलग अंदाज ने उन्हें बॉलीवुड में खास पहचान दिलाई. लेकिन उनकी जिंदगी में एक ऐसा मुश्किल दौर भी आया. जब उन्हें जेल की सलाखों के पीछे दिन गुजारने पड़ रहे हैं. हालांकि फिल्म इंडस्ट्री के बहुत से लोग उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं. पर, राजपाल यादव का कठिन दौर पहली बार नहीं आया है. इससे पहले भी वो ऐसे मुश्किल हालात का सामना कर चुके हैं. इससे पहले भी उन्होंने दो बार जेल की हवा खाई है.

ये भी पढ़ें: राजपाल यादव को नहीं मिली जमानत, अगली सुनवाई 16 फरवरी को, जानें कोर्ट ने क्या कहा

पहले भी जा चुके हैं जेल

राजपाल यादव की जिंदगी में ये पहला मौका नहीं है जब वो जेल की हवा खा रहे हैं. वो इससे पहले भी जेल जा चुके हैं. ये बात साल 2018 की है. जब राजपाल यादव को तीन महीने के लिए जेल जाना पड़ा था. ये मामला 5 करोड़ रु. के लोन अमाउंट से जुड़ा हुआ है. जिसकी वजह से उन्हें तीन महीने की जेल हुई थी. तब उन्होंने तिहाड़ जेल में दिन गुजारे थे. ये वही अमाउंट था जो उन्होंने अपनी फिल्म अता पता लापता के प्रोडक्शन के लिए बतौर लोन लिया था. इससे पहले 2013 में राजपाल यादव ने फॉल्स एफिडेविट जमा करने की वजह से चार दिन की जेल काटी थी.

सील हुई पुश्तैनी प्रॉपर्टी

राजपाल यादव ने कई साल पहले सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स ब्रांच से 5 करोड़ का लोन लिया था. इसे भी चुकाने में वो नाकाम रहे. तब बैंक ने उनकी शाहजहांपुर की पुश्तैनी प्रॉपर्टी सील कर दी थी. पीटीआई की 2024 की रिपोर्ट के मुताबिक स्थानीय लोगों ने ये भी तक बताया था कि बैंक के लोग प्रॉपर्टी सील करने की इतनी जल्दी में थे कि इलेक्ट्रिक अप्लायन्सेस भी बंद करने का वक्त नहीं दिया था. लगातार ऐसी मुश्किलें झेल रहे राजपाल यादव ने दिल्ली हाईकोर्ट के सामने सरेंडर करते समय कहा कि उनकी पास पैसे नहीं हैं, वो क्या करें. उनके पास अब और कोई रास्ता नहीं बचा है. हालांकि अब खबर है कि सलमान खान और अजय देवगन उनकी मदद के लिए आगे आए हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajpal Yadav, Rajpal Yadav Bail, Rajpal Yadav Cheque Bounce Case, Rajpal Yadav News, Rajpal Yadav Latest News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com