बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस को लेकर तिहाड़ जेल में बंद हैं. 12 फरवरी को उनकी जमानत की सुनवाई थी, जिसे जज ने फिलहाल सोमवार के लिए टाल दिया है. राजपाल यादव का यह केस काफी पुराना है. वह फिलहाल इन दिनों अपने मुश्किल दौर से गुजर रहे हों, लेकिन वह अन्य कलाकारों की तरह लग्जरी जिंदगी जीना पसंद करते हैं. इसका सबूत राजपाल यादव का कार कलेक्शन है.रिपोर्ट के मुताबिक, राजपाल यादव लग्जरी और महंगी एक्सोटिक कारों की बजाय प्रैक्टिकल और कम्फर्टेबल गाड़ियां पसंद करते हैं. वे ऑफ-स्क्रीन काफी कम प्रोफाइल रखते हैं, लेकिन उनकी लाइफस्टाइल और गाड़ियों पर लोगों की दिलचस्पी बनी रहती है.
ये भी पढ़ें: धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल ने बताया किसकी दुआ से हिट हुईं गदर 2 और बॉर्डर 2, किसकी बरकत से बने सनी देओल 2.0
राजपाल यादव का कार कलेक्शन
सबसे पहले बात महिंद्रा थार रोक्स की. यह एक रग्ड SUV है, जो ऑफ-रोडिंग के लिए मशहूर है. इसकी कीमत 12.4 लाख से 22.3 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक है. इसके अलावा बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज सेडान भी उनकी कलेक्शन में बताई जा रही है. यह एक प्रीमियम एग्जीक्यूटिव कार है, जो कम्फर्ट, परफॉर्मेंस और रोजाना इस्तेमाल के लिए बैलेंस्ड है. राजपाल यादन के पास टोयोटा इनोवा क्रिस्टा भी है. यह एक स्पेशियस MPV है, जो फैमिली ट्रिप्स और लंबी ड्राइव के लिए बेस्ट मानी जाती है.
अन्य गाड़ियां
उनके कार कलेक्शन में महिंद्रा स्कॉर्पियो भी शामिल है. इसके अलावा राजपाल यादव के पास होंडा एकॉर्ड (2012 मॉडल) और हुंडई क्रेटा का भी नाम आता है. कुल मिलाकर, राजपाल यादव की गाड़ियां लग्जरी और यूजफुलनेस का अच्छा मिक्स दिखाती हैं. आपको बता दें कि राजपाल यादव की जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई होगी. उसके बाद पता चलेगा कि उन्हें जमानत मिलेगी या नहीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं