विज्ञापन
This Article is From Feb 12, 2026

राजपाल यादव की जमानत पर अब आया वकील का रिएक्शन, जानें कोर्ट में क्या हुआ

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव के चेक बाउंस मामले की वजह से सुर्खियों में हैं. जिसके चलते वह तिहाड़ जेल में बंद हैं. गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. फिलहाल कोर्ट ने उन्हें जमानत नहीं दी है.

राजपाल यादव की जमानत पर अब आया वकील का रिएक्शन, जानें कोर्ट में क्या हुआ
राजपाल यादव की जमानत पर अब आया वकील का रिएक्शन

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव के चेक बाउंस मामले की वजह से सुर्खियों में हैं. जिसके चलते वह तिहाड़ जेल में बंद हैं. गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. फिलहाल कोर्ट ने उन्हें जमानत नहीं दी है. इस मामले पर जज ने क्या कहा इस बार में राजपाल यादव के वकील भास्कर उपाध्याय ने मीडिया से बातचीत में बताया. उन्होंने कहा है कि जमानत अर्जी पर विपक्षी पक्ष की ओर से कोई जवाब नहीं आया है. इस वजह से सुनवाई को सोमवार तक के लिए टाल दिया गया. उपाध्याय ने कहा कि वे राजपाल से जेल में मिलकर उनके निर्देश लेंगे और मामले को मेरिट के आधार पर लड़ेंगे.

ये भी पढ़ें; फर्जी एफिडेविट के चक्कर में भी जेल जा चुके हैं राजपाल यादव, बैंक ने सील कर दी थी पुश्तैनी प्रॉपर्टी

क्या बोले राजपाल यादव के वकील

उपाध्याय के अनुसार, यह मामला 2012 के एक समझौते से जुड़ा है. राजपाल ने एक फिल्म में 5 करोड़ रुपये का निवेश किया था, लेकिन फिल्म फ्लॉप हो गई और पैसा डूब गया.हालांकि राजपाल यादव ने कभी पैसे लौटाने से इनकार नहीं किया. बाद में विपक्षी पक्ष के साथ एक सहमति हुई, जिसके बाद मामले को अमल में लाया गया. लेकिन विपक्षी पक्ष ने कुछ समय बाद पैसे लेने से मना कर दिया, जो अदालती रिकॉर्ड में दर्ज है. मामले के लंबे समय तक खिंचने के कारण अदालत ने राजपाल को तीन महीने की सजा सुनाई. 

जानें पूरा मामला

उन्होंने यह भी बताया कि अब तक 2.5 करोड़ रुपये का भुगतान हो चुका है और एक करोड़ 25 लाख का चेक भी दिया गया है. बाकी राशि जमा करने में कोई समस्या नहीं है. शुरुआत में 5 करोड़ का निवेश था, जो ब्याज के साथ 9 करोड़ तक पहुंच गया. उपाध्याय ने कहा कि बॉलीवुड के कई सितारे, जैसे सलमान खान और अन्य, मदद करने की कोशिश कर रहे हैं. लोग सच्चाई जानना चाहते हैं और कोई भी अंडरटेकिंग के आधार पर सजा नहीं होनी चाहिए. उन्होंने अदालत से अनुरोध किया कि अगर पैसों का मसला है तो राजपाल से जेल में निर्देश लिए जाएं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajpal Yadav, Rajpal Yadav Bail, Rajpal Yadav News, Rajpal Yadav Photos, Rajpal Yadav Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com