विज्ञापन
This Article is From Nov 14, 2017

अमेरिकन फिल्म इंस्टीट्यूट में प्रदर्शित हुई राजकुमार राव अभिनीत 'न्यूटन'

मासुरकर ने कहा, "यहां एएफआई महोत्सव में हमारी फिल्म दिखाना बहुत सम्मान की बात है. इस महोत्सव की खासियत यह है कि दर्शकों के लिए यह नि:शुल्क है."

Also Read in
अमेरिकन फिल्म इंस्टीट्यूट में प्रदर्शित हुई राजकुमार राव अभिनीत 'न्यूटन'
नई दिल्ली: ऑस्कर अवार्ड 2018 के लिए भारत की ओर से विदेशी भाषा की श्रेणी में नामित हुई फिल्म 'न्यूटन' का लॉस एंजेलिस में 31वें अमेरिकन फिल्म इंस्टीट्यूट (एएफआई) महोत्सव-2017 में प्रीमियर हुआ. एक बयान के मुताबिक, अमित मासुरकर निर्देशित व राजकुमार राव, अंजलि पाटील, पंकज त्रिपाठी और रघुबीर यादव अभिनीत फिल्म महोत्सव में विश्व सिनेमा वर्ग के लिए चुनी गई.

पढ़ें: राजकुमार राव की फिल्म के बचाव में उतरे अनुराग कश्यप, 'न्यूटन' को लेकर किया यह खुलासा

मासुरकर ने कहा, "यहां एएफआई महोत्सव में हमारी फिल्म दिखाना बहुत सम्मान की बात है. इस महोत्सव की खासियत यह है कि दर्शकों के लिए यह नि:शुल्क है."



पढ़ें: ‘न्यूटन’ के साथ अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने की उम्मीद : राजकुमार राव

'न्यूटन' भारत में सितंबर में रिलीज हुई थी और इस साल की शुरुआत में 67वें बर्लिन फिल्म महोत्सव 2017 में इसका वल्र्ड प्रीमियर हुआ था. फिल्म ने 41वें हांगकांग फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का जूरी प्राइज भी जीता.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
(इनपुट: IANS)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Newton, Rajkummar Rao
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com