विज्ञापन
This Article is From Oct 23, 2017

इस टीवी शो में राजकुमार राव को जाना पड़ा महंगा, टूटी टांग, पहुंचे अस्पताल

राजकुमार राव के लिए एक शो में जाना थोड़ा महंगा पड़ गया. वे फराह खान के शो ‘लिप सिंग बैटल’ में गए थे जहां वे अपनी टांग तुड़वा बैठे और अस्पताल पहुंच गए.

इस टीवी शो में राजकुमार राव को जाना पड़ा महंगा, टूटी टांग, पहुंचे अस्पताल
राजकुमार राव और फराह खान
  • फराह खान के शो में गए थे
  • परफॉर्म करते समय हुए घायल
  • कृति सैनन भी थीं मौजूद
नई दिल्ली: इन दिनों सितारों को अपनी फिल्मों को प्रमोट करने के लिए विभिन्न टीवी शो में जाते देखा जा सकता है. जहां उन्हें वह सब करना पड़ता है जो शो की जरूरत होती है. फिल्म प्रमोट करने की खातिर वे इस काम को अंजाम भी देते हैं. हाल ही में राजकुमार राव के लिए एक शो में जाना थोड़ा महंगा पड़ गया. वे फराह खान के शो ‘लिप सिंग बैटल’ में गए थे जहां वे अपनी टांग तुड़वा बैठे और अस्पताल पहुंच गए. उनके साथ यह हादसा एक परफॉर्मेंस के दौरान हुआ.

‘न्यूटन’ जैसी हिट फिल्म देने वाले राजकुमार राव ने ट्वीट किया हैः हां, मैं अपनी टांग तुड़वा बैठा हूं. मेरा साथ देने के लिए फराह खान, पत्रलेखा का शुक्रिया और लिप सिंग शो पूरा न कर पाने के लिए कृति सैनन और टीम को सॉरी.
 
वे ट्विटर पर शेयर की गई इस तस्वीर में फराह खान के साथ नजर आ रहे हैं. हाल ही में राजकुमार राव की फिल्म ‘न्यूटन’ ऑस्कर में भारत की ऑफिशल एंट्री के तौर पर शामिल हुई है. साल 2017 उनका बेहतरीन रहा है.

Video: राजकुमार राव से खास बातचीत



‘न्यूटन’ के ऑस्कर में जाने के अलावा उनकी फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ भी सुपरहिट रही है. जिसमें उनके साथ कृति सैनन और आयुष्मान खुराना लीड रोल में थे. उनकी आने वाली फिल्म ‘शादी में जरूरी आना’ है. जिसमें वे कृति खरबंदा के साथ नजर आएंगे और फिल्म 10 नवंबर को रिलीज हो रही है.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajkummar Rao
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com