Petta Teaser: फिल्म में रजनीकांत (Rajinikanth) का लुक
- 'पेटा' का टीजर हुआ रिलीज
- रजनीकांत के बर्थडे पर दिया ट्रिब्यूट
- '2.0' के बाद फिर होगा धमाल
नई दिल्ली:
सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) के 68वें जन्मदिन (Rajinikanth's 68th birthday) के मौके पर उनकी अपकमिंग फिल्म 'पेटा' (Petta) का टीजर रिलीज करके उन्हें ट्रिब्यूट दिया गया. रजनीकांत अपनी फिल्म में एक बार फिर गैंगस्टर की भूमिका में दिखाई देंगे. फिल्म में उनका नया लुक देखने के बाद आप भी थलाइवा की स्टाइल के फैन बन जाएंगे. पेटा फिल्म के टीजर में कोई भी डायलॉग नहीं है, लेकिन रजनीकांत का अनोखा अंदाज देखने के बाद आप इस फिल्म को देखने के लिए उत्सुकता हो जाएंगे. फिल्म में रजनीकांत (Rajinikanth) अपनी पुरानी फिल्मों वाले लुक में दिख रहे हैं. एक तरफ लंबे बाल व दाढ़ी का लुक तो एक और लुक में लंबी मूछों के साथ रजनीकांत जबरदस्त अंदाज में दिखाई दिए. इस फिल्म को कार्तिक सुब्बाराज डायरेक्टर कर रहे हैं. 'पेटा' फिल्म में विजय सेतुपति, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सिमरन, मालविका मोहनन, मेघा आकाश, बॉबी सिम्हा और तृषा जैसे कई बड़े स्टार्स भी हैं.
रजनीकांत की फिल्म 'Robot 2.0' ने छुआ जादुई आंकड़ा, कर डाली रिकॉर्डतोड़ कमाई
देखें टीजर-
रजनीकांत (Rajinikanth) की फिल्म 'Robot 2.0' जबरदस्त हिट होने के बाद तमिल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पेटा' (Petta) का टीजर रिलीज किया गया. पेटा का पहले भी फर्स्ट लुक आ चुका है. फिल्म के डायरेक्टर कार्तिक सुब्बाराज पहली बार रजनीकांत के साथ फिल्म करने जा रहे हैं. वहीं विजय सेतुपति और तृषा भी पहली बार रजनीकांत के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे. नवाजुद्दीन सिद्दीकी कॉलीवुड (तमिल फिल्म) में पहली बार एंट्री कर रहे हैं. अनिरुध रविचंदर भी पहली बार रजनीकांत (Rajinikanth) के लिए म्यूजिक कम्पोज कर रहे हैं. 'पेटा' फिल्म के टीजर में थलाइवा के अलग-अलग लुक की वजह से दर्शकों के बीच पहले से ही उत्सुकता बना दी है.

अनुष्का शर्मा बनीं 'Hottest Vegetarian', मांसाहार छोड़कर ऐसे बदली इनकी जिंदगी
बड़े बजट की इस फिल्म की शूटिंग देश के अलग-अलग हिस्सों में की गई है. दार्जलिंग, लखनऊ, देहरादून, रेडहिल्स और चेन्नई में शूटिंग की गई इस फिल्म में रजनीकांत गैंगस्टर के लुक में होंगे. साउथ इंडिया का आने वाला त्योहार पोंगल में इस बार काफी इंटरेस्टिंग होने वाला है. रजनीकांत (Rajinikanth) की इस फिल्म के अलावा बॉक्स ऑफिस पर साउथ स्टार एक्टर अजीत की फिल्म 'विश्वासम' (Viswasam) भी इसी दिन रिलीज होने जा रही है.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Rajinikanth, Petta Teaser, 68th Birthday Rajinikanth