विज्ञापन

राजेश खन्ना को लिया गया था गोद, शॉक्ड रह गए थे काका, डिंपल कपाड़िया नहीं चाहती थीं तलाक, लिव इन पार्टनर का खुलासा, कहा था- सबकुछ हमारे नाम कर दो

राजेश खन्ना की लिव इन पार्टनर अनीता आडवाणी ने कहा कि डिंपल कपाड़िया से तलाक 10 बार मांगा मगर नहीं दिया. 

राजेश खन्ना को लिया गया था गोद, शॉक्ड रह गए थे काका, डिंपल कपाड़िया नहीं चाहती थीं तलाक, लिव इन पार्टनर का खुलासा, कहा था- सबकुछ हमारे नाम कर दो
अनीता आडवाणी ने राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की शादी को लेकर किया खुलासा
नई दिल्ली:

राजेश खन्ना बॉलीवुड के वो सुपरस्टार हैं, जिनकी पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ चर्चा में रहीं. उन्होंने हिंदी सिनेमा में कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों से सुपरस्टार का दर्जा हासिल किया. जबकि 31 साल की उम्र में 16 साल की डिंपल कपाड़िया से 1973 में शादी करके चर्चा में आ गए. वहीं बेटियों ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना के जन्म के बाद दोनों अलग हो गए. लेकिन ऑफिशियली कपल ने कभी तलाक नहीं लिया. इसी बीच राजेश खन्ना की कथित लिव इन पार्टनर अनीता आडवाणी ने काका की लाइफ को लेकर नए खुलासे किए हैं. उन्होंने बताया कि राजेश खन्ना को गोद लिया गया था और उनसे पत्नी डिंपल कपाड़िया तलाक नहीं लेना चाहती थी. वहीं उन्होंने कहा था कि सब उनके नाम कर दिया जाए. 

राजेश खन्ना को लिया गया था गोद

Latest and Breaking News on NDTV

मेरी सहेली नाम के एक पॉडकास्ट में अनीता आडवाणी ने राजेश खन्ना के बारे में कहा, “उसे हर किसी पर शक होता था. अगर आप मुझसे मनोवैज्ञानिक नजरिए से पूछें तो मुझे लगता है कि लोगों से उनका भरोसा उठ गया था. पहले तो उन्हें गोद लिया गया था. फिर रिश्तों में उन्हें धोखा मिला. इंडस्ट्री के दोस्तों ने भी धोखा दिया. जिन लोगों की उसने मदद की और उन्हें कामयाब बनाया, वो भी आखिर में उनके खिलाफ हो गए. वह हर किसी पर शक करने लगे थे. माना जाता है कि अपने आखिरी सालों में खन्ना काफी अकेले रहने लगे थे और उनका स्वभाव भी मुश्किल हो गया था, जिससे पता चलता है कि बहुत कम लोग ही उन्हें सच में समझते थे.1942 में, मशहूर एक्टर को उनके बेऔलाद रिश्तेदारों, चुन्नीलाल और लीलावती खन्ना ने गोद ले लिया था और अपनी संतान की तरह पाला-पोसा था. ”

ये भी पढ़ें- बॉबी देओल की फिल्म ने 3 दिन में कमाए 173 करोड़, कभी था शराब की लत और करियर का बुरा दौर, बेटों ने बदली जिंदगी

अनीता आडवाणी ने राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया के तलाक पर कही ये बात

अनीता ने कहा, मेरा केस है वो हिंदू मैरिज कानून पर चला गया है, जिससे मेरा लेना देना नहीं है. यहां से सिविल में भेज दिया. सिविल के कानून अलग हैं. शादी में रिश्ता मांगा मैंने तो कहते है कि वाइफ नहीं है. ये जो कानून बना है. रिलेशनशिप इन द नेचर ऑफ मैरिज में लिव इन पार्टनर भी नहीं है. सिस्टर भी आती है. मां भी आती है. कोई कहता है रिलेशनशिप सही है और अगर किसी की वाइफ हो और उसके साथ रह रहे हो तो आप किसी और के साथ रिलेशनशिप नहीं बना सकते. लेकिन आप चले गए घर छोड़कर, आपका सालों तक रिश्ता नही है, उसके बाद कोई आता है उनकी लाइफ में. वो इंसान को आप बराबर कर देते हैं कि वो कहीं का नहीं रहता. ना तो वो साथ रह रह रहे थे और ना ही तलाक कर रहे थे. तलाक कितना मांगा, नहीं दिया, अब वो कहीं का नहीं रहे. और मांग इतनी थी के तलाक देना भी है तो सब कुछ हमारे नाम कर दो. 

डिंपल कपाड़िया नहीं दे रही थीं तलाक

अनीता आडवाणी ने आगे कहा कि राजेश खन्ना ने पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि डिंपल उन्हें तलाक नहीं दे रही है. बोला भी था इंटरव्यू में कि मेन तलाक देना चाहता हूं, कितनी बार बोला है पर वो देती नही है. ऐसी कौनसी पत्नी, पता नहीं? वाइफ और बच्चे साथ में रहती हो. तो घर क्यों तोड़े, तलाक 10 बार मांगा मगर नहीं दिया. उनकी मांग थी कि अगर तलाक देना है तो सब कुछ हमारे नाम कर दो. उसकी वाइफ थी तो इसलिए तुम्हारे साथ रिलेशनशिप नई हो रहा. वो अकेला हो गया और अपनी लाइफ वो दे रहा है. वह आसान व्यक्ति नहीं थे. उनका कोई साथ और अगर कोई उनका साथ दे रहा है तो कानून बना क्यों है? बहुत असमंजस वाली बात है. 

राजेश खन्ना के बारे में 

Latest and Breaking News on NDTV

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि 2012 में राजेश खन्ना का निधन हो गया था. जबकि 1982 से वह पत्नी डिंपल कपाड़िया से अलग रह रहे थे. वहीं उनके साथ लिव इन में डिंपल कपाड़िया रहती थीं, जिन्होंने बॉम्बे हाई कोर्ट में उनके साथ रिश्ते को लेकर अर्जी दी थी. लेकिन 1 अप्रैल 2026 में बॉम्बे हाई कोर्ट ने इस अर्जी को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने दिवंगत अभिनेता के साथ अपने लिव-इन रिलेशनशिप को वैध शादी के तौर पर मान्यता देने की मांग की थी. अदालत का कहना था कि यह रिश्ता "लिव-इन रिलेशनशिप" में आता है और हिंदू मैरिज एक्ट के तहत वैध शादी के लिए जरूरी शर्तों को पूरा नहीं करता है. 

ये भी पढ़ें- भगवान शिव का 48 साल पुराना गाना, लता मंगेशकर ने गुस्से में गाया और एक टेक में किया रिकॉर्ड, आज भोलेनाथ के भक्तों की प्लेलिस्ट में फेवरेट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajesh Khanna, Bollywood, Anita Advani, Dimple Kapadia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com