विज्ञापन
This Article is From Jul 28, 2021

Radhika Apte ने सिंगल शर्ट में करवाया फोटोशूट, बोलीं- मैं मेंढक दिख रही हूं...

बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे अपने पोस्ट को लेकर आए दिनों लाइमलाइट में रहती हैं. हाल ही में राधिका ने एक ऐसी तस्वीर साझा की है, जिसे देख फैंस हैरान हो गए हैं.

Radhika Apte ने सिंगल शर्ट में करवाया फोटोशूट, बोलीं- मैं मेंढक दिख रही हूं...
राधिका आप्टे फोटो
  • राधिका आप्टे की फोटो हुई वायरल
  • फोटो शेयर कर खुद को बताया मेंढक
  • आखिरी बार 'रात अकेली है' फिल्म में नजर आई थीं राधिका
नई दिल्ली:

फिल्म 'पैडमैन' (Padman) से सभी के दिलों पर राज करने वालीं एक्ट्रेस राधिका आप्टे (Radhika Apte) अपने अभिनय के साथ अपने ग्लैमरस लुक को लेकर भी चर्चाओं में रहती हैं. उन्होंने इंडस्ट्री में साल 2005 में आई फिल्म 'वाह लाइफ हो तो ऐसी' से डेब्यू किया था. राधिका 'पार्च्ड' फिल्म के बाद से आदिल हुसैन के साथ खास चर्चाओं में आईं थीं. वहीं अब भी एक्ट्रेस किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर लाइमलाइट में बनी रहती हैं और हमेशा की तरह अपने फैंस को अपनी तस्वीरों से हैरान कर देती हैं. कुछ ऐसा ही राधिका ने इस बार भी किया है. उन्होंने एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसे देख कर फैंस के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. 

चर्चाओं में आ गई है राधिका की यह तस्वीर 

वायरल हो रही इस तस्वीर में देखा जा सकता है की राधिका आप्टे (Radhika Apte Photo) ने पिंक कलर की टैक्सचर शर्ट पहनी है. साथ ही अंदर नियॉन कलर का स्ट्रैप टॉप पहना है. टाई हेयर्स और खूबसूरत मुस्कान के साथ राधिका की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर छा गई है, इस तस्वीर को शेयर करने के साथ ही वे लिखती हैं कि, "हर कोई जानवर होता है. मैं मेंढक लग रही हूं और आप?". ऐसे में यूजर्स भी राधिका पर निशाना साधने से पीछे नहीं हट रहे. एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है, "आप अपनी पैंट घर भूल आईं हैं". वहीं दूसरे ने कहा है, "ये कर क्या रही हो?". बता दें कि राधिका की इस तस्वीर को ढाई लाख से ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है.

इस फिल्म में आखिरी बार नजर आई थीं राधिका 

एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें को राधिका आप्टे (Radhika Apte) को आखिरी बार नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म 'रात अकेली है' में देखा गया था. इस फिल्म में वे नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ नजर आईं थीं. अब फैंस उनके नए प्रोजेक्ट के बारे में जानने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Radhika Apte, Padman, Radhika Apte Instagram, Radhika Apte Viral Photo, Padman Actress, Radhika Apte Video, Radhika Apte Photoshoot
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com