मशहूर एक्टर नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर 2026 को 75 वर्ष की आयु में गोवा में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया है. नाना पाटेकर आखिरी बार 4 दिन पहले गोवा में एक इवेंट में सबके सामने आए थे. एक्टर एक इवेंट के लिए गोवा में थे, जहां वे आखिरी बार सबके सामने आए थे. गुरुवार को गोवा के एक अस्पताल में कार्डियक अरेस्ट के बाद एडमिट थे. एक्टर एक इवेंट के लिए गोवा में थे, जहां 4 अक्टूबर को डोना पाउला में वे आखिरी बार सबके सामने आए थे. न्यूज एजेंसी PTI की एक पोस्ट में नाना पाटेकर को गोवा में 'सम्राट क्लब इंटरनेशनल' के इंस्टॉलेशन समारोह को संबोधित करते हुए देखा गया. इवेंट में उन्होंने सफेद कुर्ता और सफेद स्कार्फ (गमछा) पहना हुआ था.
उन्होंने इस इवेंट में कहा कि हर किसी को एक दिन जाना (मरना) ही है. उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता कि मैं कल यहां रहूंगा या नहीं. हम सभी को एक दिन जाना है. मुझे नहीं पता कि मैं कल यहां रहूंगा या नहीं. हर इंसान की ज़िंदगी एक दिन उस मोड़ पर पहुंचेगी ही. लेकिन ऐसा होने से पहले, मुझे खुद से पूछना होगा: क्या मैं वह कर पा रहा हूं जो मैं करना चाहता हूं?'
VIDEO | Goa: Actor Nana Patekar attended and addressed the Samraat Club International installation ceremony in Dona Paula. (Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) https://t.co/jl8xn9vXOk
— Press Trust of India (@PTI_News) October 4, 2026
मणिपाल हॉस्पिटल के ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर ने बताया कि 45 मिनट तक लगातार CPR देने के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका. डॉक्टर ने कहा, "एक मेडिको-लीगल केस (MLC) दर्ज किया गया है और पोस्टमार्टम किया जाएगा." नाना पाटेकर को आखिरी बार शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी और दिशा पाटनी के साथ फिल्म 'ओ'रोमियो' में देखा गया था.
बता दें कि एक्टर नाना पाटेकर गोवा के डोना पाउला स्थित उनके निवास पर बेहोशी की अवस्था में पाया गया और तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. नाना पाटेकर को सुबह 5:20 बजे मृत घोषित किया गया. शुरुआती जांच में बताया गया कि उन्हें गंभीर कार्डियक अरेस्ट हुआ था. डॉक्टरों ने अस्पताल लाए जाने के बाद लगभग 45 मिनट तक उन्हें रिवाइव करने की कोशिश की, लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला.
नाना पाटेकर का जन्म मराठी परिवार में हुआ था
नाना पाटेकर का जन्म 1 जनवरी 1951 को हुआ था. उनका असली नाम विश्वनाथ पाटेकर था और वे एक मराठी परिवार से आते थे. उनके पिता गजानन (दिनकर) पाटेकर एक टेक्सटाइल पेंटर और बिजनेसमैन थे, जिनका निधन तब हुआ था, जब नाना पाटेकर 28 साल के थे.उनकी मां निर्मला पाटेकर (संजनाबाई पाटेकर) एक गृहिणी थीं, जो 29 जनवरी 2019 को 99 साल की उम्र में निधन तक दिग्गज एक्टर के साथ रहीं.
पत्नी से अलग रहते थे नाना पाटेकर
पत्नी वाइफ नीलकांति पाटेकर एक पूर्व बैंक अधिकारी, अभिनेत्री और थिएटर प्रोफेशनल हैं. दोनों ने 1978 में शादी की थी और बाद में अलग हो गए, हालांकि आधिकारिक तौर पर तलाक नहीं हुआ. उनका एक बेटा मल्हार पाटेकर है, जो एक फिल्ममेकर हैं और नाना साहेब प्रोडक्शन हाउस चलाते हैं. जबकि, दूसरे बेटे दुर्वासा पाटेकर की दो साल की उम्र में बीमारी के कारण निधन हो गया था. नाना पाटेकर ने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई के दादर वेस्ट स्थित समर्थ विद्यालय में तीन साल तक की और बाद में मुंबई के सर जेजे इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड आर्ट से कमर्शियल आर्ट में डिप्लोमा किया. फुल टाइम एक्टिंग में आने से पहले उन्होंने कमर्शियल आर्टिस्ट के तौर पर काम किया और जीवन-यापन के लिए फिल्मों के पोस्टर और जेब्रा क्रॉसिंग पेंट करने का काम किया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं