Raazi: आलिया भट्ट, मेघना गुलजार और विकी कौशल
- 11 मई को रिलीज हुई है 'राज़ी'
- मेघना गुलजार ने की है डायरेक्ट
- विकी और आलिया हैं लीड में
नई दिल्ली:
'राज़ी' में सहमत का किरदार निभा रहीं आलिया भट्ट को उनके किरदार के लिए खूब वाहवाही मिल रही है. फिल्म को भी क्रिटिक्स ने सराहा है और इस तरह आलिया भट्ट की मेहनत रंग ले आई है. 'राज़ी' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 7.53 करोड़ रु. की कमाई कर ली है. इस तरह ये शुरुआत अच्छी है और फिल्म के भविष्य को लेकर सकारात्मक संकेत भी देती है. हाल ही में 'राज़ी' फिल्म की स्क्रीनिंग हुई थी और उस दौरान एक बहुत ही दिलचस्प वाकया पेश आया. इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
Raazi Box Office Collection Day 1: आलिया भट्ट की फिल्म को मिली अच्छी ओपनिंग, कमाए इतने करोड़ रु.
Viral Video: इस एक्ट्रेस ने यूं पूरी की फैन्स की ख्वाहिश तो जवाब मिला- यू रॉक... लेडी माइकल जैक्सन
फिल्म की डायरेक्टर मेघना गुलजार, आलिया भट्ट और विकी कौशल 'राज़ी' की स्क्रीनिंग से लौट रहे थे तभी फोटोग्राफरों ने उनसे एक साथ तस्वीर खिंचवाने की रिक्वेस्ट की. लेकिन विकी कौशल ठहरे ऊंचे-लंबे कद के. ऐसे में आलिया भट्ट को उनके कद से दिक्कत हुई और फोटोग्राफरों ने भी फोटो के लिए सही एंगल की मांग की. इस तरह आलिया भट्ट ने विकी कौशल से कहा है, "बहुत टॉल है. प्लीज आप नीचे आ जाओ और वहां खड़े हो जाओ." इस तरह विकी कौशल सीढ़ियों से थोड़ा नीचे उतरकर खड़े हो गए.
महफिल में एंट्री लेते ही शाहरुख से गले मिले सलमान, आस्तीन चढ़ाई, बाहर निकाली शर्ट और फिर...
मेघना गुलजार ने कहा कि ये क्या बात है और विकी कौशल को अपने साथ खड़ा करवाया. इस तरह तीनों को फोटोशूट हुआ लेकिन आलिया भट्ट को इस बात का मलाल रहा कि विकी कौशल का कद बहुत ज्यादा है. विकी कौशल 'राज़ी' में आलिया भट्ट के पति का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म 11 मई को रिलीज हुई है और इसमें रजत कपूर और जयदीप अहलावत भी लीड रोल में हैं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Raazi Alia Bhatt, Raazi Vicky Kaushal, Meghna Guzar