विज्ञापन

जासूसी में धुरंधर से कम नहीं आलिया भट्ट की ये फिल्म, आखिरी मिनट तक सस्पेंस कर देगा रोंगटे खड़े

शादी से शुरू होकर सीक्रेट मिशन तक पहुंचने वाली ये स्पाई थ्रिलर हर सीन में सस्पेंस बढ़ाती है और आखिरी मिनट तक सच छुपाकर रखती है, जिससे दर्शक लगातार अंदाजा लगाते रह जाते हैं.

जासूसी में धुरंधर से कम नहीं आलिया भट्ट की ये फिल्म, आखिरी मिनट तक सस्पेंस कर देगा रोंगटे खड़े
आखिरी सीन तक उलझाए रखेगी ये फिल्म

ढोल की आवाज, मेहंदी लगे हाथ, हंसी-मजाक करते रिश्तेदार और कैमरे में कैद होती खुशियां, सब कुछ किसी परफेक्ट शादी जैसा लगता है. देखने ने लगता है कि ये कोई फैमिली ड्रामा होगा जहां इमोशन और रिश्तों की बातें होंगी. लेकिन जैसे ही दुल्हन कार में बैठती है और घर से दूर जाती है, माहौल अजीब सा शांत हो जाता है. उसके चेहरे पर मुस्कान है, पर आंखों में डर साफ झलकता है. फोन कॉल्स फुसफुसाहट में होने लगते हैं, दरवाजे बंद होकर बातें होती हैं और तभी एहसास होता है कि यहां कुछ बहुत बड़ा छुपाया जा रहा है. उसी पल से कहानी आपको पकड़ लेती है और आप चाहकर भी स्क्रीन से नजर नहीं हटा पाते.

ये भी पढ़ें: OTT Release This Week : हिंदी से कोरियन तक, इस हफ्ते पर ओटीटी पर रिलीज होने वाली हैं ये फिल्में और सीरीज

कौन सी है ये सस्पेंस भरी कहानी

ये फिल्म है 'राजी'. नाम सुनते ही शायद आपको लगे कि ये एक सीरियस देशभक्ति फिल्म होगी, लेकिन असल में ये दिल और दिमाग दोनों के साथ खेलती है. यहां गोलियों से ज्यादा सन्नाटा डराता है और हर मुस्कान के पीछे एक राज छुपा है. इस स्पाई थ्रिलर फिल्म के हर सीन में अनकहा डर, हर बातचीत में छुपा इशारा और हर रिश्ते के पीछे कोई राज महसूस होता है. यही स्लो लेकिन गहरा थ्रिल दर्शक को बेचैन रखता है और फिल्म खत्म होने तक स्क्रीन से नजर हटाने नहीं देता.

किरदार जो रियल लगते हैं

फिल्म के लीड रोल में हैं आलिया भट्ट जिन्हें देखकर कई बार यकीनन आप भूल ही जाएंगे कि आप फिल्म देख रहे हैं, क्योंकि वो हर सीन में बिल्कुल रियल लगती हैं. कभी डरी हुई, कभी मजबूत और कभी चुपचाप सब सहती हुई, उनके चेहरे के भाव ही पूरी कहानी कह देते हैं. वो किसी एक्शन हीरो की तरह नहीं, बल्कि घर की साधारण सी लड़की जैसी दिखती हैं, और यही बात दिल को छू जाती है. उनके साथ विक्की कौशल की एक्टिंग में इतनी बेहतरीन है जो कम बोलकर भी गहरा असर छोड़ते हैं. 

फिल्म की कहानी में क्या है खास

इस फिल्म में असली थ्रिल चिल्लाहट में नहीं, खामोशी में है. हर सीन में लगेगा कि अभी कुछ बड़ा होने वाला है. आप खुद अंदाजा लगाते रहेंगे, लेकिन सच्चाई आखिर तक पूरी तरह सामने नहीं आती. यही क्यूरियोसिटी इसे एक बार जरूर देखने लायक बनाती है.

कहां देखें

अगर वीकेंड पर कुछ हटकर और दिलचस्प देखना है, तो ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. फिल्म की कहानी इतनी सस्पेंस और थ्रिल से भरी हुई है कि शर्त लगा लीजिए शुरू करेंगे तो खत्म करके ही उठेंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Alia Bhatt, Raazi, Raazi Movie, Alia Bhatt Raazi Movie, Vicky Kaushal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com