विज्ञापन

सिर्फ एक रुपये के लिए इस एक्टर ने ठुकरा दी थी अमिताभ बच्चन की फिल्म, रिलीज के बाद कहलाई थी ब्लॉकबस्टर

अमिताभ बच्चन की फिल्म देश प्रेमी से राजकुमार ने सिर्फ एक रुपये ज्यादा फीस की शर्त पर दूरी बना ली थी. इगो की ये लड़ाई उनके हाथ से ब्लॉकबस्टर फिल्म ले गई. बाद में यही रोल परिक्षित साहनी ने निभाया और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया.

सिर्फ एक रुपये के लिए इस एक्टर ने ठुकरा दी थी अमिताभ बच्चन की फिल्म, रिलीज के बाद कहलाई थी ब्लॉकबस्टर
सिर्फ एक रुपये के लिए इस एक्टर ने ठुकरा दी थी अमिताभ बच्चन की फिल्म

बॉलीवुड में सितारों का स्वैग जितना मशहूर है. उतनी ही ज्यादा सुर्खियों में रहती है उनकी आपसी टसल और टशन. जो सितारा ज्यादा सीनियर होता है और स्टारडम देख चुका होता है. वो नए उभरते और ज्यादा पॉपुलर सितारे के साथ काम करने में कुछ न कुछ नखरे जरूर दिखाता है. ये इगो गेम कई सालों से बॉलीवुड में चला आ रहा है. जिससे खुद सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी नहीं बच पाए. अमिताभ बच्चन जब बड़े सितारे बन चुके थे. तब भी उनसे सीनियर एक स्टार ने इगो के चलते पहले तो फीस ज्यादा मांगी और फिर भी फिल्म से नहीं जुड़े.

ये भी पढ़ें: Border 2 Box Office Collection: बॉर्डर 2 का अगला टारगेट 500 करोड़, सनी देओल की फिल्म की तूफानी रफ्तार

एक रु. के चक्कर में छोड़ी फीस

हम जिस स्टार की बात कर रहे हैं. उनका नाम है राजकुमार. जो अपने वन लाइनर और अपनी अलहदा एक्टिंग के लिए जाने जाते थे. राजकुमार का स्टाइल, डायलॉग बोलने का अंदाज और अकड़ सब कुछ एक दौर में फैंस के सिर चढ़ कर बोलता था. उन्हें मनमोहन देसाई ने देश प्रेमी नाम की फिल्म ऑफर की. तब उन्होंने शर्त रख दी कि उनकी फीस अमिताभ बच्चन से ज्यादा होनी चाहिए. तजुर्बेकार देसाई भी समझ गए कि मामला फीस का नहीं ईगो का है. उन्होंने राजकुमार को अमिताभ से एक रु. ज्यादा फीस ऑफर की. तब भी बात नहीं बनी. तब देसाई ने राजकुमार को दोबारा मनाने की जगह वो रोल परीक्षित साहनी को ऑफर किया.

ब्लॉकबस्टर साबित हुई फिल्म

देसाई ने रोल को रीराइट किया और परिक्षित साहनी खुशी खुशी उसे निभाने के लिए तैयार हो गए. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई तो जमकर धमाल भी मचाया. अमिताभ बच्चन और मनमोहन देसाई की जोड़ी वाली ये पांचवी फिल्म थी. जो पहले भी बॉक्स ऑफिस पर खरी ही साबित हुई थी. देश प्रेमी को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला. हैदराबाद में फिल्म ने सिल्वर जुबली भी मनाई. फिल्म में अमिताभ बच्चन का डबल रोल था. जो फैन्स के लिए डबल ट्रीट के बराबर था. उनके अलावा फिल्म में हेमा मालिनी, शर्मिला टैगोर,नवीन निश्चल, परवीन बाबी, उत्तम कुमार, शम्मी कपूर, प्रेमनाथ, परिक्षित साहनी, अमजद खान और गीता सिद्धार्थ जैसे दिग्गज कलाकार नजर आए.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com