- ट्रेलर में दिख रही है सुशांत और कृति की जबरदस्त केमिस्ट्री
- प्रोड्यूसर दिनेश विजान पहली बार बन रहे हैं इस फिल्म से डायरेक्टर
- 9 जून को रिलीज हो रही है कृति और सुशांत की फिल्म 'राब्ता'
नई दिल्ली:
सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन के बीच रोमांस की खबरें लंबे समय से गरम हैं. इन दोनों के बीच असल जिंदगी में क्या रिश्ता है और इनकी केमिस्ट्री कैसी है यह तो अभी तक सामने नहीं आया है लेकिन इन दोनों के बीच की इस केमिस्ट्री को पर्दे पर देखने के लिए उनके फैन्स लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. आखिरकार यह इंतजार खत्म हो गया है और इनकी फिल्म 'राबता' का पहला ट्रेलर सामने आ गया है. ट्रेलर में कृति और सुशांत के बीच काफी जबरदस्त केमिस्ट्री नजर आ रही है. इस फिल्म का इंट्रोडक्शन ऑडियो एक्टर इरफान खान की आवाज में है जो इसे और भी दिलचस्प बना रहा है. निर्देशक दिनेश विजान की फिल्म 'राब्ता' में एक बार फिर जिम सारभ एक नेगेटिव किरदार में नजर आने वाले हैं. जिम, पिछले साल आई फिल्म 'नीरजा' में हाइजेकर बने थे और अपने इस रोल के लिए काफी चर्चित हुए थे.
फिल्म के ट्रेलर से साफ है कि यह एक क्लासिक लव स्टोरी है और ट्रेलर की झलक से साफ है कि कहानी में प्यार के रिश्ते का जन्म-जन्म का रिश्ता बताया गया है. फिल्म में कृति और सुशांत, सायरा और शिव का किरदार निभा रहे हैं. लेकिन वह पहली बार साथ नहीं हैं, बल्कि उनका पहले जन्म में भी कनेक्शन रहा है. बता दें कि पहली बार डायरेक्टर बन रहे दिनेश विजान इससे पहले प्रोड्यूसर के तौर पर 'बदलापुर', 'कॉकटेल' और 'फाइंडिंग फैनी' जैसी फिल्में बना चुके हैं. 
न्यूज एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार दिनेश विजान और इरफान खान एक साथ फ्लाइट में थे, जब निर्देशक ने इरफान से पूछा कि क्या वे उनकी फिल्म के लिए वॉयस ओवर कर सकते हैं? इरफान ने इसके लिए तुरंत हां कर दिया था. विजान ने अपने एक बयान में कहा, 'हमें ट्रेलर के लिए एक भविष्यवक्ता की आवाज की जरूरत थी. इरफान की आवाज शानदार है. हम विमान से जॉर्जिया की यात्रा कर रहे थे. उसी दौरान मैंने इरफान से पूछा कि क्या वह 'राब्ता' के लिए छोटा सा वॉयस ओवर कर सकते हैं?'
यहां देखें फिल्म 'राब्ता' का ट्रेलर -
सुशांत और कृति की यह फिल्म 9 जून को रिलीज होने वाली है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Sushant Singh Rajput, Kriti Sanon, Raabta, Raabta First Look