विज्ञापन
This Article is From May 10, 2022

पुष्पा की 'श्रीवल्ली' को इस एक्टर पर है क्रश, एक्ट्रेस ने यूं किया इजहार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रश्मिका मंदाना बता रही हैं कि उन्हें साउथ एक्टर पर क्रश है और वह हैं विजय थलपति. 

पुष्पा की 'श्रीवल्ली' को इस एक्टर पर है क्रश, एक्ट्रेस ने यूं किया इजहार
रश्मिका को साउथ के एक्टर पर है क्रश
नई दिल्ली:

पुष्पा फेम रश्मिका मंदाना इन दिनों काफी चर्चा में हैं. पुष्पा में उनकी क्यूटनेस और एक्टिंग दोनों को काफी पसंद किया गया था. वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिंव रहती हैं और आए दिन फोटो वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. फैंस उन्हें नेशनल क्रश कहते हैं, लेकिन सवाल यह है कि पुष्पा की श्रीवल्ली का क्रश कौन हैं ?  इस सवाल  का खुलासा हो गया है, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बता रही हैं कि उन्हें साउथ एक्टर पर क्रश है. और वह हैं विजय थलपति. 

बता दें कि विजय के साथ जल्द ही रश्मिका फिल्म में दिखने वाली हैं. दोनों ने साथ में फिल्म साइन की है. रश्मिका ने थलपति विजय के साथ हाल ही में फोटो शेयर करते हुए लिखा था,  आप में से बहुत से लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि क्या मैं विजय सर और एटली सर की फिल्म का हिस्सा हूं, मुझे उम्मीद है कि मुझे जल्द ही उनके साथ काम करने का मौका मिलेगा. मैं आप सभी से इस तरह का समर्थन देखकर अभिभूत हूं. मैं निश्चित रूप से जल्द ही उनके साथ काम करूंगी. मैं आप सभी से बहुत प्यार करती हूं. 

 रश्मिका ने थलपति विजय के साथ फिल्म के मुहूर्त  से कुछ फोटो भी शेयर की थीं, जिसमें वह विजय की नजर उतारती दिखाई दे रही थीं. फैंस को दोनों की ये फोटो खूब पसंद आई. रश्मिका ने इन तस्वीरों को कैप्शन देते हुए लिखा वह सालों से विजय को देख रही थीं और अब उनके साथ एक्टिंग करने को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं. रश्मिका और विजय ने सेट पर टीम के लोगों के सात पूजा की. साथ ही उन्होंने एक साथ फोटो के लिए पोज भी दिया. 
 

इसे भी देखें :मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं माधुरी दीक्षित, दिखा अलग अंदाज

लेखक के बारे में
img
प्रियंका तिवारी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rashmika Mandanna, Rashmika Mandanna Age, Rashmika Mandanna Allu Arjun, Rashmika Mandanna Biography, Rashmika Mandanna Black, Rashmika Mandanna Black And White Photo, Rashmika Mandanna Black Dress, Rashmika Mandanna Bold Images, Rashmika Mandanna Bold Looks, Rashmika Mandanna Bollwyood Movie, Rashmika Mandanna Bollywood Debut, Rashmika Mandanna Bollywood Film, Rashmika Mandanna Bollywood Movie, Rashmika Mandanna Boyfriend, Rashmika Mandanna Career
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com