Pushpa 2 Advance Booking: पुष्पा-2 अब सिनेमाघरों में रिलीज होने में 8 दिन बाकी हैं लेकिन इससे पहले ही यह बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ रही है. फिल्म दुनिया भर में एक शानदार रिलीज के लिए तैयार है और अगर इसकी यूएस प्री-सेल्स को अगर इशारा समझें तो तो इसे बंपर ओपनिंग मिलने की पूरी उम्मीद है. यह फिल्म पहले से ही यूएस में आरआरआर और जवान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से बेहतर परफॉर्म कर रही है. सोमवार (25 नवंबर) को ट्रेड ट्रैकर वेंकी बॉक्स ऑफिस ने यूएस प्रीमियर के लिए फिल्म की एडवांस बुकिंग कलेक्शन शेयर की.
ट्रेड एनालिस्ट ने एक्स पर लिखा, "#Pushpa2TheRule यूएसए प्रीमियर एडवांस सेल्स: $1,383,949 - 900 लोकेशन - 3420 शो - 50008 टिकट बिकी." रविवार (24 नवंबर) को शाम तक पुष्पा 2 ने यूएस में 50,000 से ज्यादा टिकट बेचे थे जबकि रिलीज में 10 दिन बाकी थे. ट्वीट में कहा गया है कि उत्तरी अमेरिका में एडवांस बुकिंग कलेक्शन 1.458 मिलियन डॉलर (करीब 12 करोड़ रुपये) को पार कर गया है 'जो एक रिकॉर्ड है.'
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बिजनेस एनालिस्ट का कहना है कि फिल्म नौ दिन पहले ही 1.5 मिलियन डॉलर को पार कर जाएगी. इसका मतलब है कि यह एसएस राजामौली की आरआरआर और शाहरुख खान की जवान से आगे निकल जाएगी जो हाल के दिनों में अमेरिका में दो सबसे बड़ी भारतीय फिल्में हैं. दोनों फिल्मों ने उत्तरी अमेरिका में 15 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई की और टॉप पांच सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में शामिल है. पुष्पा 2 शाहरुख की दूसरी 2023 ब्लॉकबस्टर, पठान की स्पीड से मेल खा रही है और अमेरिका में भारत के लिए ऑल टाइम रिकॉर्ड होल्डर - बाहुबली 2 (जिसने 20 मिलियन डॉलर कमाए) से पीछे है.
5 दिसंबर को रिलीज हो रही है पुष्पा 2
सुकुमार के डायरेक्शन में बनी पुष्पा 2: द राइज डायरेक्टर की 2021 की पैन इंडिया हिट पुष्पा: द राइज का सीक्वल है. यह फिल्म जिसे अब तक की सबसे बड़ी भारतीय फिल्मों में से एक माना जाता है 5 दिसंबर को स्क्रीन पर रिलीज होने के लिए तैयार है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं