विज्ञापन
This Article is From Jul 29, 2018

खूबसूरत वादियों में गा रही थीं पंजाबी सिंगर, दोस्तों ने किया तंग और फिर; देखें Video

पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर हर्षदीप कौर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोस्त उन्हें सिंगिंग करते हुए परेशान कर रहे हैं...

खूबसूरत वादियों में गा रही थीं पंजाबी सिंगर, दोस्तों ने किया तंग और फिर; देखें Video
31 वर्षीय सिंगर हर्षदीप कौर ने कई हिंदी और पंजाबी गाने गाए हैं.
नई दिल्ली: पंजाबी गानों की पॉपुलर सिंगर हर्षदीप कौर (Harshdeep Kaur) की आवाज की जितनी भी तारीफ की जाए, वह कम है. उन्होंने पंजाबी और सूफी गानों के अलावा बॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी आवाज का जलवा दिखाया है. सोशल मीडिया पर पॉपुलर हर्षदीप ने अपना एक नया वीडियो जारी किया है, जिसमें वह बेहतरीन अंदाज में सिंगिंग करती दिखाई दे रही हैं. हालांकि, उनके दोस्त उन्हें गाने के बीच परेशान कर रहे हैं.

ट्यबूवेल के पानी में खेलती नजर आई ये सिंगर, बोली- ठंडा ठंडा पानी...Video हुआ वायरल

3 घंटे पहले हर्षदीप ने अपना एक सेल्फी वीडियो जारी किया है, जिसमें वह अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म 'ताल' के टाइटल सॉन्ग को गा रही हैं. खूबसूरत वादियों में शूटिंग कर रहीं हर्षदीप के इस वीडियो में उनके दोस्त अड़चन डाल रहे हैं. और साथ-साथ गाते हुए उन्हें तंग कर रहे हैं. ऐसा होने पर हर्षदीप अपनी हंसी नहीं रोक पाती हैं. वीडियो के कैप्शन में हर्षदीप लिखती हैं, जब आप खूबसूरत जगह में अपना वीडियो बनना चाहते हो... लेकिन तुम्हारे दोस्त इसमें रुकावट डालते हो. सिंगर ने उन दोस्तों को भी टैग किया है, जो उनकी सिंगर में खेद डाल रहे हैं.

Video: खेतों में ट्रैक्टर चलाती नजर आई पंजाबी फिल्मों की एक्ट्रेस, देसी स्वैग देखकर हो जाएंगे क्रेजी

देखें, Video...
 

 

A post shared by Harshdeep Kaur (@harshdeepkaurmusic) on

गुरु रंधावा का 'इशारे तेरे...' गाने ने मचाया तूफान, Youtube पर 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज.. देखें Video

हाल ही में मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की सगाई सेरेमनी में हर्षदीप ने शंकर महादेव के साथ स्टेज परफॉर्मेंस दी थी. इस पार्टी के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे.
  
Video: गुरदास मान को जब अचानक स्टेज पर याद आए कॉलेज के दिन तो यूं पाने लगे भांगड़ा और कर दी बल्ले बल्ले

बता दें, 31 वर्षीय हर्षदीप कौर ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत साल 2003 में की थी. उन्होंने हिंदी, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, मराठी, गुजराती, बंगाली और कई भाषाओं में गायकी की है. 'रॉकस्टार' का गाना कतिया करूं..., 'रंग दे बसंती' का एक ओंकार..., 'ये जवानी है दीवानी' का कबीरा.. और 'राजी' का दिलबरो.. जैसे कई खूबसूरत गानों से हर्षदीप बॉलीवुड में मशहूर हुईं.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punjabi Cinema, Punjabi Singer, Harshdeep Kaur
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
//added to preserve the height