- एक्टिंग की दुनिया से अब राजनीति में आना चाहती हैं प्रियंका
- प्रियंका चोपड़ा प्रधानमंत्री की दौड़ में होना चाहती हैं शामिल
- पति निक जोनास को बनाना चाहती हैं राष्ट्रपति
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने हाल ही में हुए कान फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) में अपने शानदार लुक से खूब धमाल मचाया था. अब प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) एक्टिंग की दुनिया से राजनीति की दुनिया में कदम रखना चाहती हैं. मीडिया में आई खबरों के अनुसार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) केवल सांसद या नेता ही नहीं बनना चाहतीं, बल्कि एक बड़े पद पर रहते हुए बदलाव करना चाहती हैं. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इस दुनिया में अकेले ही नहीं बल्कि अपने पति और पॉप स्टार सिंगर निक जोनास (Nick Jonas) को भी शामिल करना चाहती हैं.
'मि. इंडिया' और 'बैंडिट क्वीन' के डायरेक्टर के पास नहीं है कार, बताया- ऑटोरिक्शा से चलता हूं...
बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में सफलता हासिल करने वाली प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) प्रधानमंत्री बनना चाहती हैं. मीडिया से बातचीत में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने पति निक जोनास के लिए भी राजनैतिक आकांक्षाएं जाहिर कीं. प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा 'मैं भारत के प्रधानमंत्री की दौड़ में शामिल होना चाहूंगी. मैं चाहूंगी की निक जोनास भी राष्ट्रपति की दौड़ में शामिल हों.' मीडिया से बातचीत में प्रियंका चोपड़ा ने आगे कहा 'राजनीति से जिस तरह की चीजें जुड़ी हुई हैं, वह मुझे पसंद नहीं हैं. लेकिन मैं जानती हूं कि हम दोनों वाकई में बदलाव चाहते हैं. इसके लिए हमने ना कभी नहीं कहा.'
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बॉलीवुड एक्टर ने अरविंद केजरीवाल का बनाया मजाक, कहा- दिल्ली की ठंड में बहा रहे हैं पसीना...
इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन में गैर राजनैतिक रहने की काफी कोशिश की, क्योंकि वह लोगों का मनोरंजन करना चाहती हैं. हालांकि उन्होंने बताया कि निक जोनास एक अच्छे नेता बन सकते हैं. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने बताया कि वह (Nick Jonas) कभी भी 'नारीवादी' शब्द का इस्तेमाल करने से नहीं डरती हैं और मुझे यह चीजें काफी पसंद भी हैं.
आमिर खान के बेटे की रानी मुखर्जी संग इस अंदाज में हुई Photo वायरल, बोले- ऐसा मैं कभी नहीं कर पाया...
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) समाज सेवा से जुड़े कई कार्य करती हैं. वह हमेशा स्वास्थ्य, शिक्षा और महिलाओं के अधिकारों से जुड़े कई सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षिक अभियानों में सक्रिय नजर आती हैं.
(इनपुटः IANS)
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं