विज्ञापन
This Article is From Nov 30, 2021

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी छाई रेड कार्पेट पर, फैंस बोले- जोड़ी नंबर 1

हर तरफ प्रियंका चोपड़ा के करोड़ों चाहने वाले हैं जो उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा को फॉलो करने वालों की संख्या लगभग 8 मिलियन तक पहुंच चुकी है.

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी छाई रेड कार्पेट पर, फैंस बोले- जोड़ी नंबर 1
देखें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अब अपनी अदाओं से पूरी दुनिया में राज कर रही हैं. ये खूबसूरत और स्टाइलिश एक्ट्रेस ग्लोबल आइकॉन बन चुकी हैं. बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में भी प्रियंका ने काफी ज्यादा पॉपुलैरिटी हासिल कर ली है. हर तरफ प्रियंका चोपड़ा के करोड़ों चाहने वाले हैं जो उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा को फॉलो करने वालों की संख्या लगभग 8 मिलियन तक पहुंच चुकी है. इंडिया में सबसे ज्यादा फॉलो करने वाली एक्ट्रेसेस में प्रियंका चोपड़ा का नाम दर्ज है. पति निक जोनस के साथ अपनी रोमांटिक फोटोज़ को लेकर प्रियंका अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं. एक बार फिर प्रियंका की लेटेस्ट तस्वीरों ने फैंस के होश उड़ा दिए हैं.

बिल्कुल डिफरेंट लुक में नज़र आईं प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपने स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर भी पहचानी जाती हैं. इन दिनों प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ फैशन अवॉर्ड्स रेड कारपेट 2021 का हिस्सा बनने लंदन पहुंची है. लंदन से प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी कुछ होश उड़ाने वाली तस्वीरें अपलोड की हैं. इन तस्वीरों में प्रियंका ने फैशन अवॉर्ड्स रेड कारपेट के लिए बिल्कुल डिफरेंट लुक अख्तियार किया है. प्रियंका फ्लोरल प्रिंट वाले पेंट सूट में नज़र आ रही हैं. इसी के साथ प्रियंका ने सेम फ्लोरल प्रिंट का लॉन्ग जैकेट भी कैरी किया हुआ है. अपनी इस ड्रेस के साथ प्रियंका ने बेहद खूबसूरत और यूनिक नेकपीस और इयररिंग्स पेयर किए हुए हैं जो उनके इस लुक को पूरी तरह कॉम्प्लिमेंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वहीं निक जोनस ब्लैक कलर के सूट में दिखाई दे रहे हैं.

फैंस बोले- You r such a Beauty Queen

प्रियंका के इस जबरदस्त लुक को सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एडमायर किया जा रहा है. कई सारे सेलिब्रिटी जहां प्रियंका को अमेजिंग और गॉर्जियस बता रहे हैं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के काम की बात करें तो वे इस समय अमेजम प्राइम की सीरीज 'सीटाडेल' की शूटिंग कर रही हैं. इसके अलावा वे 'द मैट्रिक्स 4' और 'टेक्स्ट फॉर यू' में भी नजर आएंगी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Chopra, Priyanka Chopra Instagram, Priyanka Chopra Instagram, Nick Jonas
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com