विज्ञापन
This Article is From Jul 06, 2018

इंडिया की 'इंस्टाग्राम क्वीन' बनीं प्रियंका चोपड़ा, शाहरुख-सलमान को भी छोड़ा पीछे

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर 2.5 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं. इसके साथ ही भारत में सर्वाधिक इंस्टाग्राम फॉलोवर्स प्रियंका चोपड़ा के हो गए हैं.

इंडिया की 'इंस्टाग्राम क्वीन' बनीं प्रियंका चोपड़ा, शाहरुख-सलमान को भी छोड़ा पीछे
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा
  • प्रियंका बनीं इंस्टाग्राम क्वीन
  • इंडिया में सबसे ज्यादा फॉलोअर्स
  • शाहरुख-सलमान भी पीछे
नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर 2.5 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं. इसके साथ ही भारत में सर्वाधिक इंस्टाग्राम फॉलोवर्स प्रियंका चोपड़ा के हो गए हैं. उन्होंने इसके लिए प्रशंसकों का आभार जताया है. प्रियंका इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन जैसी शख्शियतों से कहीं आगे हैं. प्रियंका ने गुरुवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "2.5 करोड़ की शक्ति, आपके प्यार के लिए शुक्रिया, आपको भी प्यार."

प्रियंका (35) फोटो शेयरिंग वेबसाइट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (1.35 करोड़), अमिताभ बच्चन (95 लाख), शाहरुख खान (1.33 करोड़), सलमान खान (1.73 करोड़) और दीपिका पादुकोण (2.49 करोड़) से आगे हैं. 

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया निक जोनास का ऐसा वीडियो, कुछ ऐसे जताया प्यार
 

पूर्व विश्व सुंदरी ने हॉलीवुड में प्रवेश करने से पहले हिंदी सिनेमा में अपनी धाक जमाई. हॉलीवुड में उन्होंने अपना करियर बतौर गायिका शुरू किया और इसके बाद अमेरिकी टीवी शो 'क्वांटिको' में मुख्य भूमिका निभाई. इस शो ने उन्हें वैश्विक पहचान दिलाई, जिसके कारण उन्हें 'बेवाच' में खलनायिका का किरदार मिला और 'ए किड लाइक जैक' में भी किरदार मिला.

'बेवॉच' स्टार का नाम इस वक्त पॉप गायक निक जोनस से जोड़ा जा रहा है. प्रियंका इंस्टाग्राम पर उनसे भी आगे हैं जिनके 1.55 करोड़ फॉलोअर्स हैं. 

प्रियंका चोपड़ा ने दी महिलाओं को नसीहत, कहा- खुद पर शक करना बंद करो...

प्रियंका डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सक्रिय रहती हैं और अपने प्रशंसकों और फॉलोवर से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग करती हैं. प्रियंका जल्द ही अली अब्बास जफर की 'भारत' में सलमान खान के साथ नजर आएंगी. 'भारत' 2014 में आई दक्षिण कोरियाई फिल्म 'ओड टू माई फादर' से प्रेरित है.

(इनपुट आईएएनएस से)
लेखक के बारे में
img
अल्केश कुशवाहा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Chopra, Instagram Followers
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com