विज्ञापन
This Article is From Mar 22, 2018

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की अपनी बचपन की फोटो, ताजा की पुरानी यादें

बॉलीवुड से हॉलीवुड की तरफ रुख करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया है.

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की अपनी बचपन की फोटो, ताजा की पुरानी यादें
प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की अपने बचपन की फोटो
  • प्रियंका ने ताजा की पुरानी यादें
  • शेयर की बचपन की फोटो
  • सलमान के साथ करेंगी 'भारत'
नई दिल्ली: बॉलीवुड से हॉलीवुड की तरफ रुख करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया है. यह फोटो उनकी बचपन का है, जब वह शायद कुछ ही महीनों की रही होंगी. इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में उनके पिता और उनकी मां मधु मालती भी हैं. इस फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा कि काफी पुरानी याद ताजा करने जा रही हूं. मम्मी, डैडी और मैं... मैंने अब तक यह तस्वीर कभी नहीं देखी थी. इस तस्वीर में दीवार पर एक स्केच लगी हुई है, जोकि मेरे डैड ने बनाई है. वह एक सर्जन होने के साथ भी एक क्रिएटिव इंसान भी थे.

10 साल बाद सलमान खान के साथ नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा, इस फिल्म में करेंगी काम

बता दें कि इन दिनों प्रियंका चोपड़ा लंबे टूर पर हैं, वह पिछले दिनों लंदन से निकल कर दुबई गईं और फिर वह इंडिया में भी अपनी फैमिली के साथ वक्त बिता सकती हैं. हाल ही में यह खबर भी आई कि वह अली अब्बास जफर की अगली फिल्म 'भारत' में सलमान खान की अपोजिट रोल में दिखाई देने वाली हैं.
 

प्रियंका, सलमान के साथ पहली बार साल 2004 में फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' में दिखी थीं. इसके बाद दोनों ने 'सलाम-ए-इश्क' (2007) और 'गॉड तुस्सी ग्रेट हो' (2008) फिल्म में काम किया था. बता दें कि जफर ने सलमान के साथ दो सुपरहिट फिल्में 'टाइगर जिंदा है' और 'सुल्तान' दे चुके हैं. 'भारत' कोरियन फिल्म 'ओड टू माय फादर' की रीमेक फिल्म होगी.

VIDEO: इस देश में लड़की पैदा होना बहुत डर वाली बात है : प्रियंका चोपड़ा

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Chopra, Priyanka Chopra Childhood Photos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com