विज्ञापन
This Article is From Jul 02, 2018

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया निक जोनास का ऐसा वीडियो, कुछ ऐसे जताया प्यार

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने विलामिक्स फेस्टिवल में अमेरिकन सिंगर निक जोनस के परफॉर्मेंस का हौसला बढ़ाती नजर आईं.

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया निक जोनास का ऐसा वीडियो, कुछ ऐसे जताया प्यार
अमेरिकन सिंगर निक जोनास और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा
  • प्रियंका ने शेयर किया वीडियो
  • निक जोनास ने दी परफॉर्मेंस
  • बनाई इंस्टाग्राम स्टोरी
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने विलामिक्स फेस्टिवल में अमेरिकन सिंगर निक जोनस के परफॉर्मेंस का हौसला बढ़ाती नजर आईं. अभिनेत्री ने संगीत कार्यक्रम का एक वीडियो क्लिप अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी साझा किया. क्लिप के साथ उन्होंने 'हिम' लिखा और दिल के आकार की आंखों वाले इमोजी को भी डाला है. वेबसाइट 'पीपुल डॉट कॉम' के मुताबिक, ब्राजील में शनिवार को मंच पर जोनस की प्रस्तुति देखते समय 35 वर्षीय अभिनेत्री ने दुनिया को जाहिर कर दिया कि वह गायक की प्रस्तुति के विषय में क्या सोचती हैं.

प्रियंका चोपड़ा ने दी महिलाओं को नसीहत, कहा- खुद पर शक करना बंद करो...

जैसा कि दोनों ने इस सप्ताह की शुरुआत में अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर आधिकारिक रूप से स्वीकार किया, 'चेन्स' गीत के गायक ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रियंका का हंसते हुए, मुस्कुराते हुए वीडियो साझा किया और दिल के आकार की आंखों वाले इमोजी को भी डाला.
 
 

A post shared by India Forums (@indiaforums) on

 

A post shared by Kalaakar (@nyckalaakar) on


उन्होंने क्लिप के साथ कैप्शन में लिखा, 'हर'. प्रियंका हाल ही में मां मधु चोपड़ा से जोनस को मिलवाने के लिए गायक के साथ मुंबई आई थीं. इस जोड़े के एक करीबी सूत्र ने 'पीपुल डॉट कॉम' को बताया कि वे दोनों बेहद खुश हैं और दोनों का रिश्ता गहराता जा रहा है.

VIDEO: मुंबई में हाथ में हाथ थामे दिखे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास


...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

(इनपुट आईएएनएस से)
लेखक के बारे में
img
अल्केश कुशवाहा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Chopra, Nick Jonas, Instagram Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com